क्रिकेट

IND vs WI: लखनऊ में सजेगा दूसरे T20 का रण, इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी!

भारतीय टीम अगर इस सीरीज को भी जीत लेती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उसकी तीसरी सीरीज जीत होगी। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 3:13 PM IST
indian cricket team
IND vs WI: लखनऊ में सजेगा दूसरे T20 का रण, इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी!

नई दिल्ली। नवाबों के शहर लखनऊ में जब भारतीय टीम मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए उतरेगी, तब उसका लक्ष्य न सिर्फ इस मैच को जीतना होगा, बल्कि सीरीज को अपने नाम करना भी होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम में खेले जाने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। भारतीय टीम अगर इस सीरीज को भी जीत लेती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उसकी तीसरी सीरीज जीत होगी। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है।


पहले मैच का हाल-
वेस्टइंडीज का लक्ष्य इस मैच में अपनी साख बचाने का होगा। वह अगले दोनों मैचों को अपने नाम कर सीरीज जीतने के साथ अपने आत्मसम्मान की रक्षा की कोशिश करेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी 109 रनों पर ही रोक दी। इसके बाद 54 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक (31) और क्रुणाल पांड्या (21) की संतुलित बल्लेबाजी के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल कर जीत पाई।


वापसी की कोशिश करेगी वेस्टइंडीज-
ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम अच्छी वापसी की कोशिश करेगी। इसके लिए भारतीय बल्लेबाजी को रोकने के लिए कप्तान कार्लोस ब्राथवैट को अपने युवा गेंदबाज ओशाने थॉमस, रोवमैन पावेल से अधिक उम्मीदें होंगी। पहले टी-20 मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे कीरन पावेल और डारेन ब्रावो से भी वेस्टइंडीज को बेहद आशा है। शिमरोन हेटमेर और शाई होप को अधिक प्रयास करने की जरूरत है।


होगा यह बदलाव-
पिछले मैच में पेट में गैस की दिक्कत होने के कारण भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं मिली थी। लेकिन वह इस मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं। वह उमेश यादव की जगह मैदान पर उतर सकते हैं। पिछले मुकाबले में उमेश महंगे भी साबित हुए थे। BCCI के मीडिया मैनेजर ने कहा था कि भुवनेश्वर के अगले मैच तक फिट होने की उम्मीद थी।


भारत की संभावित XI : रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

Updated on:
5 Nov 2018, 3:13 PM IST
Published on: