क्रिकेट

IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज की ये ताकत कर रही परेशान, आखिरी दोनों टी20 से पहले जताई चिंता

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम इंदौर में 223 रन को डिफेंड करने में सफल रही। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर कैरेबियन टीम की ताकत से चिंतित है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के खिलाफ कभी भी आप आश्वस्त नहीं हो सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

India vs West Indies T20 Series 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 230 रन बनाने के बाद लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव भी किया। इससे पहले रांची में भारतीय टीम ने 249 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए थे। वेस्टइंडीज ने सिर्फ 18.3 ओवर में 250 रन का लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। हालांकि, इंदौर में भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कि वे बड़े स्कोर का बचाव करना भी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की चिंता कम नहीं हुई।

श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी टेंशन

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि जीत, जीत होती है, भले ही वह एक रन से क्यों न मिले। हम सीरीज में 2-1 से आगे हैं, जो महत्वपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उनकी टीम में कई गेम चेंजर खिलाड़ी हैं और वे किसी समय मैच छीन सकते हैं। पूरे मैच के दौरान हमें सकारात्मक रहना होगा और यह देखना होगा कि किसी भी परिस्थिति में हम आश्वस्त न हो जाएं और यह न मान लें कि हम मैच जीत जाएंगे।

भारतीय गेंदबाजों ने की वापसी

रांची टी20 में 250 रन डिफेंड करने में फेल होने वाले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंदौर में शानदार वापसी की। टीम इंडिया 20 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 209 रन ही बना सकी। रांची में 250 रन के लक्ष्य को इन्हीं बल्लेबाजों ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था। अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 63 रन लुटाए थे लेकिन इंदौर में उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 33 रन खर्च किए और पहले दो ओवर में उन्होंने सिर्फ 11 रन दिए थे।

सीरीज के अगले दोनों मुकाबले हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इन मैदानों की पिच भी बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने यह भी बताया कि टीम इंडिया ने जो प्लान बनाया है, वह उस पर कायम रहेगी। आपको बता दें कि टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

Updated on:
12 Oct 2026 04:20 pm
Published on:
12 Oct 2026 04:20 pm
Also Read
View All
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में किया जा सकता है शामिल? चौथे टी20 से पहले खुद स्टार बल्लेबाज ने दिया संकेत

IND vs WI: नमन धीर बनते जा रहे हैं इस खिलाड़ी के लिए खतरा, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर ने दे दी हैं ये जिम्मेदारियां

IND vs WI: दूसरे टी20 में रिकॉर्ड जीत के बाद वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों पर लगा जुर्माना, जानें रांची में ऐसा क्या हुआ

MUM vs CDG: वानखेड़े स्टेडियम में तुषार देशपांडे ने मचाई सनसनी, 17 रन देकर चटकाए 5 विकेट, चंडीगढ़ 78 रन पर ढेर

‘हमने प्लान किया था कि उसे कैसे कंट्रोल में रखना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर की प्लानिंग को लेकर अर्शदीप सिंह का बड़ा खुलासा