
India vs West Indies Head to Head in India: भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने उतरेंगी। भले ही ये सीरीज का चौथा मैच है लेकिन दोनों टीमें भारतीय सरजमीं पर 15वीं बार आमने सामने होंगी। पहली बाद भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर भारतीय सरजमीं पर साल 2016 में हुई थी, जब टी20 वर्ल्डकप 2016 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि द्वीपक्षीय सीरीज में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारतीय पिचों पर बेहद खराब है।
अब तक दोनों टीमें 14 मैच भारत में खेल चुकी हैं और सिर्फ 3 में वेस्टइंडीज को जीत मिली है। जबकि द्वीपक्षीय में वेस्टइंडीज का हाल और बुरा रहा है। भारत में लगातार 7 मैच हारने के बाद द्वीपक्षीय सीरीज के किसी मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत मिली, जब 8 दिसंबर 2019 को तिरुवनंतपुरम में उसने 8 विकेट से जीत हासिल की। उसके बाद वह फिर लगातार 6 मैच हारी और रांची में जीत दर्ज की।
अब तक वेस्टइंडीज की टीम किसी भी सीरीज में एक ही मैच जीत पाई है, तो सीरीज जीतने का सवाल ही नहीं उठता। भारतीय पिचों पर वेस्टइंडीज के आंकड़े खराब तो हैं कि साथ ही विदेशों में भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। दोनों टीमें अब तक 34 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें कैरेबियन टीम को 11 में जीत मिली है। अपने घर पर भी वेस्टइंडीज अब तक टीम इंडिया से सिर्फ 6 मैच ही जीत पाई है।
दोनों टीमें पहली बार 2009 के टी20 वर्ल्डकप में आमने-सामने हुई थीं, जहां लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज ने धोनी एंड कंपनी को 7 विकेट से रौंद डाला था। 2010 में वेस्टइंडीज की धरती पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुईं और इस बार भी टीम इंडिया हार गई। 2011 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहली बार हराया और इस बार वेन्यू वेस्टइंडीज में ही था। भारत और वेस्टइंडीज की पहली टक्कर भारतीय सरजमीं पर 2016 के टी20 वर्ल्डकप दूसरे सेमीफाइनल में हुई थी, जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
साल 2018 में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आई और टीम इंडिया ने तीनों मैचों में उसे रौंद डाला। 2019 और 2022 में भी वेस्टइंडीज ने 3-3 मैचों के लिए भारत का दौरा किया और इन 6 मैचों में वह सिर्फ एक मैच जीत पाई। इस सीरीज के 3 मैचों में अब तक वेस्टइंडीज एक ही मैच जीत पाई है। इतिहास गवाह है की द्वीपक्षीय सीरीज में टीम इंडिया ने सीरीज में के से ज्यादा मैच कभी नहीं गंवाया है।