क्रिकेट

IND vs ZIM 2nd T20I: ईशान किशन और तिलक वर्मा ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का लक्ष्य

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम इंडिया को 219 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
2 min read
Jul 25, 2026
ishan kishan
ईशान किशन (फोटो- BCCI)

India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 81 और तिलक वर्मा के नाबाद 60 रन की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने फिर निराश किया और दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए।

रिकॉर्ड से चूके श्रेयस अय्यर

इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर इतिहास रचने से चूक गए और टॉस हार गए। अगर वह टॉस जीत लेते तो वह दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन जाते, जो अपने शुरुआती 9 मुकाबलों में लगातार टॉस जीते हो। सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई, लेकिन 30 रन के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन बना सके, जबकि वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। 95 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने आकर रनगति तेज कर दी। दूसरी ओर, ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का 12वां अर्धशतक था। इसी दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे कर लिए। ईशान किशन को 18वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौटना पड़ा।

दूसरी ओर रिंकू सिंह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का 9वां अर्धशतक था। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली।

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, रिचर्ड नगारावा ने 3 ओवर में 43 रन, जबकि ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 44 रन दिए। हालांकि, न्यूमैन न्यामहुरी ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा ब्रायन बेनेट, इवांस, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी को भी 1-1 विकेट मिला।

पहली सीरीज जीतने की दहलीज पर श्रेयस

अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह उसकी पहली टी20 सीरीज जीत होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी भारतीय टीम पहली बार कोई टी20 सीरीज जीतेगी। इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Updated on:
25 Jul 2026 06:30 pm
Published on:
25 Jul 2026 06:30 pm
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला