
Gautam Gambhir vs VVS Laxman: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार 2 टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर कहानी बदली और मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिरी इंग्लैंड दौरे के बाद ऐसा क्या बदला की टीम इंडिया हार से जीत की पटरी पर लौट आई। टी20 वर्ल्डकप 2026 में खिताबी जीत के बाद जब भारतीय टीम आयरलैंड जैसी टीम से पहली बार हार गई। इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड से पहली बार सीरीज भी हार गई। इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी और इतिहास में पहली बार मेन इन ब्ल्यू को अंग्रेजों से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज गंवानी पड़ी।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से लेकर बैटिंग ऑर्डर तक में कई बदलाव हुए, जो जरूरी भी नहीं थे। इंग्लैंड दौरे पर तो बैटिंग ऑर्डर के साथ इतना छेड़छाड़ हुआ कि पूर्व क्रिकेटर्स को सामने आकर सवाल उठाने पड़े। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे से BCCI ने गौतम गंभीर को आराम देने का फैसला किया। लक्ष्मण की कोचिंग में जिम्बाब्वे में भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज जीत ली। इस दौरान एक चीज जो बदली नजर आई, वो थी कि टीम इंडिया की न तो प्लेइंग 11 में और न ही बैटिंग ऑर्डर में बिना वजह बदलाव हुआ।
इससे प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों में कॉन्फिडेंस आया और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे पर बीच प्लेइंग 11 से बाहर होने वाले सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। दूसरी ओर गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने 4 मैचों में 19 विकेट हासिल किए, जहां अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी गेंदबाज थे।
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइन-अप अनुभवहीन थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सिर्फ मैचों में 24 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी 2 मैचों में 200 के करीब रन बनाने वाली टीम इंडिया ने पहले मैच में 13.2 ओवर में 126 रन का लक्ष्य चेज कर लिया।
एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच होंगे। गंभीर की वापसी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज हो सकती है, जहां टीम इंडिया को 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।