क्रिकेट

IND vs ZIM: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी जिम्बाब्वे सीरीज, हरारे में 3 बार झेल चुकी है हार

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा, जहां पहले ही टीम इंडिया 3 मैच हार चुकी है। जानें क्या कहते हैं इस मैदान के आंकड़े।
2 min read
Jul 22, 2026
zimbabwe cricket team
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

IND vs ZIM Head To Head In T20: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है, जहां भारतीय टीम को 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस दौरा भी टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाला है। हरारे में इससे पहले टीम इंडिया को 3 बार हार झेलनी पड़ी है। हालांकि अफ्रीकी टीम के खिलाफ मेन इन ब्ल्यू का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

टीम इंडिया को 3 बार हरा चुका है जिम्बाब्वे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम को 11 में जीत मिली है। आखिरी बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्डकप 2026 में भिड़ी थीं, जहां भारतीय टीम ने 72 रन से धमाकेदार जीत हासिल की थी। हरारे में इसस पहले टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्डकप के बाद 5 मैचों की सीरीज खेली थी। पहले मैच में हार के बाद सूर्यकुमार यादव कंपनी ने शानदार वापसी की और 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया।

हालांकि तब टीम इंडिया की सिचुएशन कुछ और थी और अब कुछ और है। 2026 वर्ल्डकप के बाद भारतीय टीम ने 2 सीरीज खेली है और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की प्लेइंग 11 और बैटिंग ऑर्डर में लगातार फेरबदल की वजह से भारतीय टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। और जैसा की कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि वह अगले वर्ल्डकप से पहले ढेर सारे ऑप्शन को आजमाना चाहते हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर भी एक ही कॉम्बिनेशन के साथ खेलना मुश्किल लग रहा है।

हरारे में पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच ही खेला गया था, जहां टीम इंडिया को जीत मिली थी। उसके बाद से भारतीय टीम ने 2015 में जिम्बाब्वे का दौरा किया और 1-1 से सीरीज बराबरी रही 2016 में 3 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने यहां 2024 में 5 मैचों की सीरीज खेली, जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से जीत हासिल किए।

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा और तफादजवा त्सिगा।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह और प्रिंस यादव।

Updated on:
22 Jul 2026 03:23 pm
Published on:
22 Jul 2026 03:23 pm
Also Read
View All