
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
IND vs ZIM T20 Series 2026 Squad: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के शुरू होने से एक दिन पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम में 3 बड़े बदलाव हुए हैं। पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज तफादजवा त्सिगा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। साथ ही वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी की वापसी हो गई है।
क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। ये तीनों खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे। जिम्बाब्वे की ओर से 10 टेस्ट मैच खेल चुके त्सिगा ने अब तक सफेद गेंद के क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। बांग्लादेश सीरीज के दौरान टेस्ट और वनडे टीम में शामिल रहे मधेवेरे जुलाई 2025 के बाद पहली बार टी20 टीम में लौटे हैं। वह अब तक जिम्बाब्वे की ओर से कुल 79 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। दूसरी ओर न्यामहुरी चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में सौंपी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ रजा की अगुआई में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज पर दमदार प्रदर्शन के साथ कब्जा जमाया था। हालांकि, टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत-जिम्बाब्वे की सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है। जहां बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी, तो नहीं टीम इंडिया इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और आयरलैंड से सीरीज हार कर आ रही है।
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा और तफादजवा त्सिगा।
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह और प्रिंस यादव।
Updated on:
22 Jul 2026 02:00 pm
Published on:
22 Jul 2026 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
