क्रिकेट

IND vs ZIM: मयंक और प्रिंस की घातक गेंदबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को 125 रन पर रोका

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्ले मधेवेरे की 39 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।
2 min read
Jul 23, 2026
ind VS zim
भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराई टी20 सिरीज़ (Photo - BCCI/X)

Zimbabwe vs India, 1st T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को मात्र 125 रन पर रोक दिया है। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनाने के बाद भारत ने अबतक एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में टीम इस आसान लक्ष्य का पीछा कर हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी।

मंयक यादव और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। मंयक यादव, प्रिंस यादव, शिवम दुबे और रवि बिश्नोई की कसी हुई और घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना सकी।

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट 32 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रेयान बर्ल ने 35 गेंदों पर 26, वेस्ली मधेवेरे ने 34 गेंदों पर 39 और तादिवानाशे मारुमानी ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर टीम को 125 तक पहुंचाया। बर्ल और मधेवेरे के बीच छठे विकेट के लिए निभाई 58 रन की साझेदारी बेहद अहम रही।

सभी बल्लेबाज फ्लॉप

ब्रायन बेनेट 0, बेन करन 10, डियन मायर्स 6 और कप्तान सिकंदर रजा 4 रन बनाकर आउट हुए। इन शुरुआती 4 बल्लेबाजों की असफलता की वजह से जिम्बाब्वे बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 और रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। भारत की तरफ से इस मैच में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने डेब्यू किया है। उन्हें विकेट नहीं मिला। अशोक ने 4 ओवर में 29 रन दिए।

भारतीय टीम जब 126 के लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी, तो सबसे ज्यादा नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी। आईपीएल 2026 में करिश्माई बल्लेबाजी करने वाले वैभव इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 मैचों में फ्लॉप रहे थे। वैभव से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Updated on:
23 Jul 2026 06:58 pm
Published on:
23 Jul 2026 06:26 pm