क्रिकेट

IND vs ZIM: एमएस धोनी ने 2 साल खेलने के बाद बनाया जो रिकॉर्ड, उसे श्रेयस अय्यर ने एक महीने में कर दिया ध्वस्त

Shreyas Iyer Breaks MS Dhoni Record: 26 जुलाई 2026 को पहली बार भारत की टी20 टीम की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर ने एक महीने के भीतर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2010 से 2012 के बीच बनाया था।
2 min read
Jul 24, 2026
Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

IND vs ZIM 1st T20 2026: गुरुवार को हरारे में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में लगातार 8 टॉस जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले धोनी ने 2010-2012 के बीच लगातार 7 टॉस जीतकर ये रिकॉर्ड बनाया था। श्रेयस की कप्तानी में यह टीम इंडिया पहली जीत भी है।

26 जून को संभाली थी कमान

इससे पहले भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार 2 टी20 सरीज गंवाई थी। आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को भारतीय टीम ने श्रेयस की अगुवाई में पहला मुकाबला खेला और वहां भारतीय कप्तान ने टॉस जीता। हालांकि श्रेयस अय्यर उसके बाद लगातार 7 टॉस जीते लेकिन मैच नहीं जीत पाए। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया और अगले 4 मैचों में टीम इंडिया हार गई। हालांकि श्रेयस अय्यर टॉस जीतते रहे और उन्होंने गुरुवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।

टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीत

क्रमकप्तानटीमलगातार जीतअवधि
1डैरेन सैमीवेस्टइंडीज102015–2016
2सलमान आगापाकिस्तान92025–2026
3हैरी ब्रूकइंग्लैंड82025–2026
3एरॉन फिंचऑस्ट्रेलिया82022
3श्रेयस अय्यरभारत82026

टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को पहले ही पीछे छोड़ दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रेयस ने टॉस जीतकर ये कारनामा किया था। अब बचे हुए 2 मुकाबलों में अय्यर टॉस जीत लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सलमान आगा के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सलमान आगा ने 2025 से 2026 के बीच लगातार 9 टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान के लिए टॉस जीता है तो सैमी ने 2015 से 2016 के बीच लगातार 10 टॉस जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी कायम है।

क्रमकप्तानलगातार जीतअवधि
1श्रेयस अय्यर82026
2एमएस धोनी72010–2012
3विराट कोहली62019
Updated on:
24 Jul 2026 10:25 am
Published on:
24 Jul 2026 10:25 am