7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे यकीन है कि…’, ईशान किशन की 270 रन की पारी के मुरीद हुए युवराज सिंह

Yuvraj Singh praises Ishan Kishan: ईशान किशन की ईस्‍ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 रन की पारी के युवराज सिंह भी मुरीद हो गए हैं। उन्‍होंने इसे “शानदार पारी” बताते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि इस पारी ने ईस्ट जोन को टूर्नामेंट के फाइनल में काफी फायदा पहुंचाया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 07, 2026

Yuvraj Singh praises Ishan Kishan

दोहरे शतक का जश्‍न मनाते ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)

Yuvraj Singh praises Ishan Kishan: चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ ईशान किशन ने सोमवार को 270 रन की एतिहासिक पारी खेलते हुए ईस्‍ट जोन को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इसे "शानदार पारी" बताते हुए ईशान को बधाई दी है और साथ ही बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज की खूब तारीफ भी की है। दूसरे दिन ईशान 250 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन वह फिर से हिम्‍मत जुटाकर क्रीज पर वापस आए और अपनी शानदार पारी को 270 पर फिनिश किया। भले ही वह तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन फाइनल में अपनी टीम को 708 के मजबूत स्‍कोर तक पहुंचाने में सफल रहे।

युवराज सिंह बोले- मुझे यकीन इस पारी ने ईस्ट जोन को फाइनल में काफी फायदा हुआ

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई दी और उनकी रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी को एक खास पारी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस पारी से ईस्ट जोन को टूर्नामेंट के बाकी डिसाइडर में काफी फायदा पहुंचाया है। उन्‍होंने लिखा कि शानदार पारी के लिए बधाई ईशान! 250 नॉटआउट (270 पर आउट) रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी खास है। मुझे यकीन है कि इस पारी ने ईस्ट जोन को टूर्नामेंट के फाइनल में काफी फायदा पहुंचाया है!

डबल सेंचुरी बनाने वाले ईस्ट जोन के सिर्फ तीसरे बल्‍लेबाज

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी बनाने वाले ईस्ट जोन के सिर्फ तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अरुण लाल और सबा करीम भी ऐसा ही कर चुके हैं। तीनों में लाल का सबसे ज्‍यादा स्कोर है, उन्होंने 1986 में वेस्ट जोन के खिलाफ 287 रन बनाए थे। इसके अलावा उसी साल उन्‍होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ 214 रन भी बनाए थे। इस बीच सबा करीम 1995 में वेस्ट जोन के खिलाफ 200 रन बनाकर नाबाद रहे।

ईशान किशन की तीन महत्‍वपूर्ण साझेदारियां

दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन आखिरी सेशन में विकेट गंवाने के बावजूद ईस्ट जोन ने आखिरकार 163 ओवर में 708 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। इस मुकाबले में ईस्‍ट जोन के लिए ईशान किशन ने तीन बड़ी और महत्‍वपूर्ण साझेदारियां कीं। सबसे पहले उन्‍होंने चौथे विकेट के लिए शिखर मोहन के साथ 128 गेंदों पर 94 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्‍होंने पांचवें विकेट के लिए कुमार कुशाग्र के साथ 287 गेंदों पर 230 रन की साझेदारी की और फिर छठे विकेट के लिए अंकुल रॉय के साथ 180 गेंदों पर 140 रन की साझेदारी की।