7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन तिहरे शतक चूके, लेकिन एक झटके में जडेजा-पुजारा जैसे कई दिग्‍गजों को छोड़ दिया पीछे

Duleep Trophy 2026 Final में 250 के निजी स्‍कोर पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद आखिरी सेशन में ईशान किशन फिर से बल्‍लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वह 270 रन बनाकर आउट हो गए और अपने तिहरे शतक से चूक गए। लेकिन, आउट होने से पहले उन्‍होंने अजय जडेजा और चेतेश्‍वर पुजारा जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 07, 2026

Ishan Kishan missed triple hundred, Duleep Trophy 2026 Final,

ईशान किशन अपने दोहरे शतक का जश्‍न मनाते। (फोटो सोर्स: IANS)

Ishan Kishan missed triple hundred: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल (Duleep Trophy 2026 Final) में साउथ जोन के खिलाफ ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ईशान किशन अपने तिहरे शतक से चूक गए। लेकिन, आउट होने से पहले उन्‍होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी के मामले में यशस्‍वी जायसवाल, चेतेश्‍वर पुजारा और अजय जडेजा समेत कई दिग्‍गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्‍होंने 334 गेंदों पर 30 चौके और सात छक्‍कों की मदद से 270 रन की पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक ईस्‍ट जोन 708 के स्‍कोर पर ऑलआउट हुई। अब इस मुकाबले में ईस्‍ट काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारियां

रैंकखिलाड़ीरनगेंदेंचौकेछक्केटीमविपक्षीतारीख
1आर. लांबा320471306नॉर्थ जोनवेस्ट जोन21 अक्टूबर 1987
2जी.के. खोड़ा*300*467336सेंट्रल जोनसाउथ जोन1 फरवरी 2001
3एस.एस. भावे292वेस्ट जोनसाउथ जोन30 नवंबर 1994
4जे. अरुण लाल287490390ईस्ट जोनवेस्ट जोन25 अक्टूबर 1986
5एस.वी. मांजरेकर278376301वेस्ट जोनसेंट्रल जोन15 अक्टूबर 1987
6एल.एस. राजपूत275281237वेस्ट जोनसेंट्रल जोन15 अक्टूबर 1987
7वीरेंद्र सहवाग274327364नॉर्थ जोनसाउथ जोन1 दिसंबर 1999
8ईशान किशन270334307ईस्ट जोनसाउथ जोन6 सितंबर 2026
9यशस्वी जायसवाल265323304वेस्ट जोनसाउथ जोन21 सितंबर 2022
10अजय जडेजा264नॉर्थ जोनसेंट्रल जोन10 अक्टूबर 1993
11अभिषेक नायर259389385वेस्ट जोननॉर्थ जोन26 जनवरी 2010
12चेतेश्वर पुजारा*256*363280इंडिया ब्लूइंडिया रेड10 सितंबर 2016

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने दिलाई शानदार शुरुआत

रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव 37 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 44 रन बनाकर बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईश्वरन 86 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद ही 147 के स्कोर पर सुदीप कुमार (6) के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया। यहां से कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शिखर मोहन के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। शिखर 85 रन बनाकर आउट हुए।

250 के निजी स्‍कोर पर हुए रिटायर्ड हर्ट

ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। कुशाग्र 101 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 471 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया। फिर ईशान ने अनुकूल रॉय के साथ 140 रन जुटाकर टीम को 600 के पार पहुंचा दिया। ईशान 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद टीम को 680 के स्कोर पर सातवां झटका लगा, जिसके बाद ईशान एक बार फिर से उतरे और 334 गेंदों में 7 छक्कों और 30 चौकों के साथ 270 रन की पारी खेलकर आउट हुए।