7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy के इतिहास में पहली बार ईस्ट जोन ने पार किया 700 का आंकड़ा, टॉप-10 की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री

Duleep Trophy 2026 के फाइनल में कप्तान ईशान किशन के 270 की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन बनाए हैं। इसके साथ ईस्‍ट ने पहली बार सबसे बड़े टीम टोटल की टॉप-10 लिस्‍ट में भी जगह बना ली है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 07, 2026

East Zone vs South Zone, Duleep Trophy 2026 Final, Ishan Kishan Double Hundred,

दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरे शतक का जश्‍न मनाते ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)

East Zone vs South Zone Final: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। ईशान भले ही अपने तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी टीम दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 708 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस तरह अब ईस्ट जोन का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। ईस्‍ट इस टोटल के साथ पहली बार शीर्ष-10 सर्वाधिक स्‍कोर वाली लिस्‍ट में शामिल हो गई है। इससे पहले उसका एक पारी में सबसे ज्‍यादा टोटल 561 रन था, जो उसने अक्‍टूबर 1986 में वेस्‍ट जोन के खिलाफ बनाया था।

ईस्‍ट जोन ने दलीप ट्रॉफी में बनाया 7वां सबसे बड़ा टोटल

दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड नॉर्थ जोन के नाम दर्ज है। जब नॉर्थ ने अक्‍टूबर 1987 में वेस्‍ट जोन के खिलाफ दूसरी पारी 868 रन बनाए थे। इसके बाद इस मामले में दूसरे और तीसरे स्‍थान पर वेस्‍ट जोन है। उसने 2010 में नॉर्थ जोन के खिलाफ 769 रन और 1991 में साउथ जोन के खिलाफ 747 रन बनाए थे। अब इस लिस्‍ट में ईस्‍ट जोन की भी एंट्री हो गई है। वह साउथ जोन के खिलाफ 708 रन के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़े टीम टोटल

रैंकटीमस्कोरओवररन रेटपारीविपक्षीस्थाननतीजातारीख
1नॉर्थ जोन868197.04.402वेस्‍ट जोनभिलाईजीत21 अक्टूबर 1987
2वेस्‍ट जोन769171.24.481नॉर्थ जोनराजकोटड्रॉ26 जनवरी 2010
3वेस्‍ट जोन747209.23.562साउथ जोनराउरकेलाजीत18 जनवरी 1991
4साउथ जोन740171.14.322वेस्‍ट जोनवानखेड़ेजीत31 अक्टूबर 1986
5नॉर्थ जोन729/9d223.13.261वेस्‍ट जोनजमशेदपुरजीत25 जनवरी 1991
6नॉर्थ जोन716218.03.282ईस्‍ट जोनईडन गार्डन्सड्रॉ30 नवंबर 1994
7ईस्‍ट जोन708163.04.341साउथ जोनचेन्नई6 सितंबर 2026
8नॉर्थ जोन708/8d167.04.231साउथ जोनविजयवाड़ाड्रॉ4 जनवरी 2001
9नॉर्थ जोन708/9d180.03.932सेंट्रल जोनवडोदराजीत10 अक्टूबर 1993
10इंडिया ब्‍लू707176.34.001इंडिया ग्रीनग्रेटर नोएडाड्रॉ4 सितंबर 2016