क्रिकेट

Gautam Gambhir भी जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर! वीवीएस लक्ष्मण होंगे एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के कोच

Gautam Gambhir will Not Travel to Zimbabwe: जिंबॉब्वे दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण होंगे। बीसीसीआई ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए कोचिंग जिम्मेदारियां बांटी हैं।
2 min read
Jul 07, 2026
Gautam Gambhir
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

India Tour of Zimbabwe 2026: जिंबॉब्वे दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Team India Head Coach Gautam Gambhir) नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण होंगे। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने कोचिंग की जिम्मेदारियों का भी बंटवारा कर दिया है। टीम इंडिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर (Team India International Match Schedule) को देखते हुए बोर्ड ने कोचिंग जिम्मेदारियां बांटना शुरू कर दिया है।

संजू सैमसन को भी किया गया है बाहर

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिंबॉब्वे दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच होंगे। इसके लिए सोमवार को भारतीय स्क्वॉड (Team India Squad for Zimbabwe Tour 2026) का ऐलान किया गया, जिसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) को जगह नहीं मिली। इसे लेकर काफी विवाद हुआ। हालांकि बाद में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने साफ कर दिया कि संजू सैमसन को जिंबॉब्वे दौरे से सिर्फ आराम (रेस्ट) दिया गया है, ताकि वह एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह फ्रेश होकर मैदान पर उतर सकें।

इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया के कोच होंगे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए गौतम गंभीर फिर से सीनियर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों की वापसी

जिंबॉब्वे दौरे के कोचिंग स्टाफ में कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पूर्व स्पिनर सुनील जोशी बॉलिंग कोच होंगे, जबकि भारत के पूर्व बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। यही कोचिंग स्टाफ एशियन गेम्स के दौरान भी टीम के साथ जुड़ सकता है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम जिंबॉब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को इसी मैदान पर होगा, जबकि तीसरा मैच 26 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा।

Updated on:
07 Jul 2026 01:25 pm
Published on:
07 Jul 2026 01:25 pm