क्रिकेट

IND-W vs PAK-W: ऋचा घोष की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सम्मानजनक स्कोर

IND-W vs PAK-W: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य दिया।

less than 1 minute read
Oct 05, 2025
ऋचा घोष, भारतीय महिला क्रिकेटर (Photo Credit - BCCI Women)

IND-W vs PAK-W, ICC Women’s ODI World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महिला विश्व कप का छठा मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन सभी के अहम योगदान की वजह से टीम ने 247 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए 248 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।

सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मंधाना 32 गेंद पर 23 और रावल 37 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। 65 गेंदों की पारी में हरलीन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

IND-W vs PAK-W: अजीब कारणों से रोकना पड़ा भारत-पाकिस्तान का मैच, खिलाड़ी हुई परेशान

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से डायना बेग सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट लिए। सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। रमीन शमीम और नशरा संधु ने 1-1 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें

IND-W vs PAK-W: टॉस के दौरान बड़ा ब्लंडर, मैच रेफरी ने पाकिस्तान के पक्ष में दिया फैसला, फैंस हो रहे आग बबूला

Updated on:
05 Oct 2025 07:40 pm
Published on:
05 Oct 2025 07:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर