देश की आजादी को आज 75 साल पूरे हो गए। देश 76वें स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश कर गया है। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर खिलाड़ी शुभकामनाएं एक दूसरे को दे रहे हैं। वही विदेशी क्रिकेटरों ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
Independence Day 2022: 15 अगस्त 2022 को भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत को आज ब्रिटिश राज से आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। पूरे देश में इस मौके को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने इस खास मौके पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के कई नामी-गिरामी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और पुरस्कृत किया गया। साथ ही हमारे देश के खिलाड़ी भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हटे तो वहीं इसी कड़ी में विदेशी क्रिकेटरों ने भी भारत को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें Dream11 ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एबी डिविलियर्स, जॉस बटलर, फाफ डू प्लेसिस जॉनी बेयरस्टो और केन विलियमसन भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताए किस क्रिकेटर ने क्या कहा
Ab De Villiers
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर ए बी डिविलियर्स ने भारत को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नमस्ते इंडिया भी कहा है। इसके अलावा डिविलियर्स ने कहा कि भारत के लोगों और खिलाड़ियों ने भारत के लिए बहुत कुछ किया है और भारत आज जो कुछ भी है इन्हीं की बदौलत है। इससे त्यौहार को मनाइए, जल्द ही मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर लगाया तिरंगा, देखें वीडियो
Jos Buttler
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने अपनी शुभकामनाओं की शुरुआत नमस्ते इंडिया के साथ की है। उन्होंने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है मजबूती से आगे बढ़ो साथ ही स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा मैं इंडिया में अपना टाइम हमेशा इंजॉय करता हूं। गुड लक एंड कीप चेयरिंग
Faf du Plessis
वही साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इस साल भारत वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। और कहा है कि भारत के खिलाड़ी एकदम शानदार हैं और उनके साथ मैदान पर बिताए गए पलों को भुलाया नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में नीरज चोपड़ा समेत 32 ओलिंपिक एथलीट ने लिया हिस्सा
Kane Williamson
केन विलियमसन ने भी अपने अभिवादन की शुरुआत नमस्ते के साथ की है। पूरे देशवासियों को उन्होंने 75वें स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं की और खासकर क्रिकेट फैंस को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं समर्पित की है। इसके अलावा केन विलियमसन ने कहा मैं हमेशा इंडिया के खिलाफ खेलना पसंद करता हूं और इस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे
देखें वीडियो