Independence Day 2022, Azadi ka Amrit Mahotsav: 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में नीरज चोपड़ा समेत 32 ओलंपिक चैंपियन खिलाड़ियों के शामिल हुए है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पहली बार भारत को ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाया था। वह साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी थे। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में 32 ओलंपिक चैंपियन खिलाड़ियों के अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 2 शीर्ष अधिकारियों के भी शामिल हुए है। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव रविवार को दिल्ली के लाल किला में हुआ है। इसके अलावा इस भव्य समारोह में 240 ओलंपियास, कुछ सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स फेडरेशन के कुछ अन्य गणमान्य लोगों शामिल हुए है।