3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: जिंबाब्वे दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच: जय शाह

आगामी जिंबाब्वे दौरे के तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 12 Aug 2022, 9:44 PM IST

vvs_laxman.jpg

vvs laxman

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2022 से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे दौरे पर जाना है। इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान पहले शिखर धवन से हटाकर केएल राहुल को सौंपी गई थी। और अब ताजा जानकारी के अनुसार राहुल द्रविड़ की जगह इस दौरे पर टीम इंडिया के नए हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में शुक्रवार को दी है। गौरतलब है कि वीवीएस लक्ष्मण इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बंगलुरू एनसीए हेड के रूप में कार्य कर रहे हैं। और अब तीन मैचों की जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लक्ष्मण को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है

जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विकेटकीपर ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। इस दौरे पर चोट से वापसी कर रहे केएल राहुल को वापस कप्तानी बीसीसीआई ने सौंपी है। जो हाल में ही रिहैब प्रक्रिया से गुजर कर टीम इंडिया में वापिस लौटे है। गौरतलब है कि इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान शिखर धवन को सौंपी गई थी लेकिन अब केएल राहुल के फिट होने के बाद उन्हें उप कप्तान बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में किसकी होगी जीत भारत या पाकिस्तान? रिकी पोंटिंग ने बताया नाम

जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे मैच खेलने हैं जिसकी शुरुआत 18 अगस्त को होगी। इसके बाद 20 और 22 अगस्त को दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। तीनों ही मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाएंगे। बता दें कि लगभग 6 साल बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर है। आखिरी बार भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में गई थी।

यह भी पढ़ें : भारत के जिंबाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

India Squad for 3 ODI vs Zimbabwe 2022: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर