3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: एशिया कप में किसकी होगी जीत भारत या पाकिस्तान? रिकी पोंटिंग ने बताया नाम

एशिया कप 2022 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने बड़ी को भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद जताई है और साथ ही एशिया कप 2022 जीतने वाली टीम का नाम भी बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 12 Aug 2022, 8:06 PM IST

Asia cup 2022

Asia cup 2022

Ricky Ponting, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने वाली है। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन वहां खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे UAE शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। इस बार इस टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका अफगानिस्तान और छठी टीम क्वालीफाई राउंड के थ्रू शामिल होगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान को एशिया कप 2022 जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने एशिया कप 2022 जीतने वाली टीम का नाम सुझाया है। इसके बारे में और जानकारी विस्तार से देते हैं

यह टीम जीतेगी Asia Cup 2022

रिपीट रिकी पोंटिंग ने एशिया कप 2022 जीतने वाली टीम की भविष्यवाणी आईसीसी रिव्यू (ICC Review) के नए एपिसोड में की है। पोंटिंग का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच उसी प्रकार का कंपटीशन देखने को मिलेगा जिस प्रकार का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में देखने को मिलता है। दोनों ही टीमों में कई मैच विनर प्लेयर है जो टीम को मैच का रुख कुछ ही सेकंड में बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप दिनेश कार्तिक के लिए आखिरी वर्ल्ड कप

पोंटिंग ने स्पोर्ट जर्नलिस्ट संजना गणेशन से बातचीत करते हुए बताया कि दोनों ही टीमों में काफी गहराई है। अगर आप टी-20 वर्ल्ड कप के आंकड़े देखें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। वहीं एशिया कप में आप बात करते हैं तो दोनों टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 7 और पाकिस्तान ने 5 जीते हैं जबकि एक मैच का परिणाम नहीं आया है। आंकड़ो के हिसाब से भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है और एशिया कप 2022 को जीतने के लिए भारतीय टीम में गहराई नजर आती है।

यह भी पढ़ें : भारत के जिंबाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को दुबई में होगा। पोंटिंग के अनुसार इस मैच में रोमांच अपने चरम सीमा पर पहुंच सकता है। अब देखने लायक बात होगी कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जैसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं? हालांकि फैंस T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले विराट कोहली से इस टूर्नामेंट में लय हासिल करने की उम्मीद करते हुए नजर आएंगे।