3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्ड कप दिनेश कार्तिक के लिए आखिरी वर्ल्ड कप: दानिश कनेरिया

3 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला T20 वर्ल्ड कप कार्तिक के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 12 Aug 2022, 7:15 PM IST

dinesh_karthik_1.jpg

Dinesh Karthik

Dinesh karthik, T20 world cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बूते, कार्तिक भारतीय टीम में 3 साल बाद वापसी करने में कामयाब रहे थे। इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर साथ रहे। इस दौरान उन्होंने कई मैचों में शानदार पारियां खेली और अपनी टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की थी। हाल में ही खत्म हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने एक मैच में 19 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली थी। साथ ही अब 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कार्तिक को लेकर बड़ा बयान दिया है

दिनेश कार्तिक के लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप

दिनेश कार्तिक की फॉर्म पर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि दिनेश कार्तिक टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद खेलना जारी रखेंगे। एशिया कप उनके लिए यह सुनिश्चित करेगा कि वह T20 वर्ल्ड कप टीम में है या नहीं, उनकी फॉर्म फिटनेस और वह कैसा खेल खत्म करते हैं। यह सब चीजें अहम होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के जिंबाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

बता दें कि एशिया कप के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई है उस टीम में ऋषभ पंत के अलावा दिनेश कार्तिक भी अहम हिस्सा हैं। हालांकि इससे पहले कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा भी यह कह चुके हैं कि दिनेश कार्थिक टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया का इस पर कुछ और ही मानना है। अब यह तो देखने लायक बात होगी कि दिनेश कार्तिक T20 वर्ल्ड कप के बाद खेलना जारी रखते हैं या नहीं लेकिन हालिया फॉर्म देखकर यही लग रहा है कि अभी उन्हें काफी क्रिकेट बचा है।

यह भी पढ़ें : भारत के जिंबाब्वे दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर का खेलना संदिग्ध