3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: भारत के जिंबाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे के दौरे पर जाना है। दौरे की शुरुआत 18 अगस्त को होने वाले पहले मैच से होगी, इस आर्टिकल में जानिए भारत का पूरा शेड्यूल और इन मैचों को आप कहां और कब देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 18 Aug 2022, 10:28 AM IST

Asia Cup 2022 danish kaneria on kl rahul selection team india bcci

केएल राहुल की हुई वापसी

IND vs ZIM: तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है जो चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। जबकि उपकप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। साथ ही नियमित कोच राहुल द्रविड़ को भी इस दौरे के लिए आराम दिया गया है, एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका में होंगे। जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त को होने वाले मैच से होगी

Team India का पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत और जिंबाब्वे के बीच पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा, यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे मैदान पर लोकल समय सुबह 9:15 जबकि भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:45 पर शुरू होगा। इसके अलावा दूसरा वनडे 20 अगस्त और तीसरा वनडे 22 अगस्त को भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत के जिंबाब्वे दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर का खेलना संदिग्ध


यहां देख सकतें है लाइव

भारत के जिंबाब्वे दौरे का ब्रॉडकास्ट अधिकार भारत में सोनी नेटवर्क के पास है। तीनों ही वनडे मैचों का आनंद आप सोनी नेटवर्क पर ले सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी, आप इन तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें : कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान का छलका दर्द कहा 'केजरीवाल ने ना तब कुछ किया ना अब'

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

India Squad for 3 ODI vs Zimbabwe 2022: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर