3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान का छलका दर्द कहा ‘केजरीवाल ने ना तब कुछ किया ना अब’

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए कुश्ती में ब्रोंज मेडल जीतने वाली महिला दिल्ली की महिला पहलवान दिव्या काकरान का दर्द ट्विटर पर छलका है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ना कल मेरे लिए कुछ किया गया था ना ही अब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 7 Aug 2022, 9:18 PM IST

CWG 2022: Divya Kakran

CWG 2022: Divya Kakran

Divya Kakran, CWG 2022: दिल्ली की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का नाम रोशन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह मेडल 68 किलो भार वर्ग महिला कुश्ती में जीता है। दिव्या ने कांस्य पदक मुकाबले में टोंगा की पहलवान टाइगर लिली को मात्र 26 सेकंड में हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया था। लेकिन अब उनके द्वारा ट्विटर पर जो लिखा गया है, उसे पढ़कर आपका दिल पसीज जाएगा। दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बधाई देने के जवाब में उन्होंने लिखा है कि दिल्ली सरकार से उन्हें अभी तक की कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। साथ ही उन्होंने इनाम राशि और मदद ना मिलने का मुद्दा भी उठाया

ट्विटर पर छलका दर्द

दिव्या काकरान ने रविवार को एक ट्वीट कर कहा कि 'मेडल की बधाई देने के लिए दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद। मेरा आपसे निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली में रह रही हूं और यही अपने कुश्ती का अभ्यास कर रही हूं। परंतु अभी तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नहीं दी गई है ना ही कोई मदद की गई है। मैं आपसे इतना निवेदन करती हूं कि आप जिस तरह अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकर किसी और स्टेट से खेलते हैं उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए।

यह भी पढ़ें : CWG 2022: जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने रचा इतिहास जीता कांस्य पदक

इसके अलावा दिव्या ने आज रात एक और ट्वीट किया है जिसमें वह साल 2018 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एशियन गेम्स 2018 में मेडल जीतने के बाद बात करती हुई दिख रही है। इस वीडियो को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'समय ने खुद को दोबारा दोहराया है ऐसा लगता है, सब कुछ पहले जैसा ही है ना मेरे लिए कल कुछ किया गया था ना ही अब'

यह भी पढ़ें : निखत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में 5-0 से दर्ज की जीत

आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान कुश्ती और वेटलिफ्टिंग में धमाल मचाते हुए एक के बाद एक स्वर्ण पदक अपने नाम कर रहे हैं। बीते 6 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था उन्होंने लिखा कि 'शाबाश पहलवानों हमारे पहलवानों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में धूम मचा दी है। कुश्ती में भारत को एक ही दिन में कुल 6 मेडल मिले जिसमें तीन गोल्ड मेडल है साक्षी मलिक दीपक पूनिया और दिव्या काकरान और मोहित गिरी को पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई।'

इसी को लेकर दिल्ली की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए टि्वटर पर मैसेज लिखा है कि 'मेरे लिए ना तब कुछ किया गया था ना ही अब' देश के लिए इतने बड़े लेवल पर पदक जीतने के बाद खिलाड़ी का इस तरह दर्द बयां करना काफी कुछ बताता है। खिलाड़ियों का यू दर्द बयां करना दर्शाता है कि हमारे देश में सरकारी मशीनरी खेलों के प्रति क्या रुख रखती है।