क्रिकेट

India A Final Qualification Scenario: अफगानिस्तान A से हारने के बाद फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई करेगी इंडिया A? जानें क्या कहते हैं समीकरण

India A Final Qualification Scenario: अफगानिस्तान ए ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत इंडिया ए को हराया। अब इंडिया A के पास 2 मैच बचे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो कैसे फाइनल में पहुंचेगी।
2 min read
Jun 12, 2026
india A Qualification scenario
अफगानिस्तान A से हार के बाद पवेलियन लौटते हुए भारतीय खिलाड़ी (फोटो-IANS)

Tri Nation A Series 2026: ट्राई-नेशन A सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ 349 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट गंवाकर 349 रन बनाए, जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 84 रनों की पारी खेली। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक जड़े। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि आखिर में सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंद में 40 रन बनाए।

177 रन बनाकर भी जीत गई AFG A

350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 177 रन बना लिए थे। कप्तान इमरान मीर 75 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि बहीर शाह ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ दिया था। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुका और दोबारा शुरू नहीं हो पाया और डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार अफगानिस्तान की टीम उस वक्त 4 रन से आगे थी, जिसकी वजह से उन्हें जीत मिल गई।

अब अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि अफगानिस्तान ए ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है और उनका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर है। ऐसे में भारतीय टीम के पास अब दो मैच बचे हैं। चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया कैसे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

श्रीलंका-अफगानिस्तान के पास 3-3 मैच

अंक तालिका में श्रीलंका ए की टीम तीसरे स्थान पर है और उसे अभी भी तीन मैच खेलने हैं, जबकि अफगानिस्तान ए को भी तीन मैच खेलने हैं। भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत हासिल की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

अभी भी फाइनल में पहुंच सकती है इंडिया A

अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 15 जून को श्रीलंका ए से होगा, जबकि आखिरी मैच 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबलों को जीतकर भारतीय टीम आसानी से फाइनल में पहुंच सकती है। दूसरी ओर, अगर भारतीय टीम इन दोनों में से एक भी मैच जीतती है, तो भी उसके अगले दौर में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इसके लिए श्रीलंका ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ दोनों मुकाबलों में हारना पड़ेगा।

वहीं अफगानिस्तान ए पहला मुकाबला जीतने के बावजूद इस सीरीज के फाइनल से बाहर हो सकती है, क्योंकि अगर वह अपने बचे हुए तीनों मुकाबले हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी और श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ट्राई सीरीज के ग्रुप स्टेज में तीनों टीमों को चार-चार मुकाबले खेलने हैं। यानी हर टीम आपस में दो-दो मुकाबले खेलेंगी और अंक तालिका में टॉप-2 टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। खिताबी मुकाबला 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा।

Updated on:
12 Jun 2026 07:50 am
Published on:
12 Jun 2026 07:49 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला