क्रिकेट

वरुण चक्रवर्ती की जादुई फिरकी में फंसा नीदरलैंड्स! लगातार चौथी जीत के साथ सुपर-8 में ‘अजेय’ इंडिया

T20 World Cup: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/6 का मजबूत स्कोर बनाया। नीदरलैंड्स ने 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 176/7 रन बनाए।

2 min read
Feb 18, 2026
भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/6 का मजबूत स्कोर बनाया। शिवम दूबे ने 31 गेंदों में 66 रन (4 चौके, 6 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव (34), हार्दिक पांड्या (30*) और तिलक वर्मा (28) ने उपयोगी योगदान दिया। आखिरी 5 ओवरों में भारत ने 75 रन बटोरे।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल आया सामने, जानें किन टीम से कब और कहां होंगे मैच

नीदरलैंड्स 176 रनों पर ढेर

नीदरलैंड्स ने 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 176/7 रन बनाए। मैक्स ओ'डाउड और माइकल लेविट ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपनी मिस्ट्री स्पिन से 3 विकेट झटके। शिवम दूबे ने भी 2/35 के साथ योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण विकेट लिए। नीदरलैंड्स के स्कॉट एडवर्ड्स और बास डे लीडे ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 17 रन से चूक गई।

टीम इंडिया की लगातार 12वीं जीत

यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वीं जीत है, और ग्रुप स्टेज में 4 मैचों में 4 जीत के साथ वे सुपर-8 में पहुंच चुके हैं। नीदरलैंड्स की सुपर-8 की उम्मीदें पहले ही खत्म हो चुकी थीं। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम दूबे चुने गए, जिनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस मैच का टर्निंग पॉइंट बनी।


भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, दूबे और वरुण ने कमाल किया। हमारी टीम बैलेंस्ड है और हर मैच में बेहतर हो रही है। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भारत की गेंदबाजी की तारीफ की। यह जीत भारत के लिए सुपर-8 से पहले बड़ा मनोबल बूस्टर साबित हुई है।

प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत (प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।

ये भी पढ़ें

हम खतरनाक और बेरहम… नामीबिया को हराने के बाद घमंड में चूर हुए सलमान आगा, सुपर-8 लेकर दिया बड़ा बयान
Published on:
18 Feb 2026 11:05 pm
Also Read
View All