क्रिकेट

Women Asia Cup : हरमनप्रीत के आगे पस्त हुआ थाईलैंड, लो स्कोरिंग मैच में 66 रन से हारा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम कप्तान हरमनप्रीत की फिरकी के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 66 रन ही बना सकी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 1:53 PM IST
harman
Women Asia Cup : हरमनप्रीत के आगे पस्त हुआ थाईलैंड, लो स्कोरिंग मैच में 66 रन से हारा

नई दिल्ली। मलेशिया में जारी महिला महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में सोमवार को भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड महिला टीम को 66 रनों से हरा दिया। ये भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में थाईलैंड की कप्तान सोर्नारिन टिपोच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया था। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड के सामने 133 रन का आसान लक्ष्य रखा। लेकिन थाईलैंड इससे पाने में नाकाम रही और 20 ओवर में मात्र 66 रन ही बना सकी।

भारत की शानदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मोना मेशराम और स्मृति मंधना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। मेशराम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 32 रन ठोके। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 132 रन बनाए। मेशराम के अलावा मंधना (29), अनुजा पाटिल (22) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (27) ने शानदार बल्लेबाजी की। थाईलैंड के लिए वोंगपाका लींगप्रसर्ट ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए वहीं रतनापोर्न पाडुंग्लेर्ड और नत्ताया बूचाथम को एक-एक विकेट मिला।

थाईलैंड को किया 66 रन पर ढेर
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की शुरुआत खराब रही और कप्तान हरमनप्रीत की फिरकी के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। थाईलैंड ने पूरे ओवर खेले लेकिन टीम ने मात्र 66 रन ही बनाए। नत्ताया बूचाथम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। हरमनप्रीत के अलावा दीप्ति शर्मा को 2 और पूनम यादव ने एक विकेट चटकाया।

मलेशिया को किया था 27 रन पर ढेर
बता दें ये भारत का दूसरा मैच था पहले मैच में भी भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया था और मलेशिया को 13.4 ओवर में 27 रन पर ढेर कर दिया। इस मैच में भारतीय पूर्व कप्तान मिताली राज ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में मलेशियाई टीम की कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी जबकि छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। टीम के लिए शशा आजमी ने सर्वाधिक नौ रन बनाए थे।

Published on: