3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Asia Cup 2018: भारत की शानदार शुरुआत, 142 रन के बड़े अंतर से दर्ज की जीत

टी-20 महिला एशिया कप 2018 में आज भारत ने अपने सफर की शुरुआत शानदार तरीके से की। पहले ही मैच में भारत को 142 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Jun 2018, 11:38 AM IST

Womens Asia Cup T20 2018

Women Aisa Cup 2018: भारत की शानदार शुरुआत, 142 रन के बड़े अंतर से दर्ज की जीत

नई दिल्ली। महिला एशिया कप टी-20 2018 के पहले मैच में आज भारतीय महिला टीम ने मेजबान मलेशिया पर बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करने उतरी मलेशिया की महिला टीम महज 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में भारत की ओर से मिताली राज ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। भारत इस मैच को 142 रन के बड़े अंतर के साथ जीतते हुए टूर्नामेंट में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है।

भारत ने की पहले बल्लेबाजी -
मैच का टॉस भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता। कौर ने टॉस जीतते ही पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि भारत को मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सीक। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महज दो रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गई। लेकिन दूसरे छोर पर काबिज मिताली राज ने अंत तक बेहतरीन बल्लेबाजी की। राज ने दूसरे विकेट के लिए पूजा वस्त्राकर के साथ 27 रनों की साझेदारी की। पूजा 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद मिताली राज को कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथ मिला। दोनों दिग्गजों ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी निभाई। इस बीच मिताली ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

मिताली की विस्फोटक बल्लेबाजी-
इस मैच में मिताली राज ने 69 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान मिताली ने 13 चौके औऱ एक सिक्स भी लगाया। मिताली के अलावा हरमनप्रीत 32 और दिप्ती शर्मा ने 18 रनों की पारी खेली। मिताली तीन रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गई। यदि मिताली तीन रन पूरा कर जाती तो यह उनका टी-20 क्रिकेट का पहला शतक होता।

जवाब में बिखड़ गई मलेशिया की पारी-
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई। टीम की कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। मलेशिया की टीम के छह बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सकी। मलेशिया की पूरी टीम 13.4 ओवर में महज 27 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से इस मैच में पूजा वस्त्राकर ने तीन, जबिक पुनम यादव और अंजु पाटिल ने दो-दो विकेट चटकाए। शिखा पांडेय को एक सफलता मिली।