क्रिकेट

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बर्ल ने शानदार अर्धशतक लगाया। बर्ल 43 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
2 min read
Jul 26, 2026
ind VS zim
भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराई टी20 सिरीज़ (Photo - BCCI/X)

Zimbabwe vs India, 3rd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर अजेय रहते हुए 3-0 से कब्जा किया।

जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर ओपनर ब्रायन बेनेट का विकेट खो दिया। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। 65 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी जिम्बाब्वे के लिए 5वें विकेट के लिए रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे ने 60 रन की पारी घोषित की। इसी साझेदारी की वजह से जिम्बाब्वे 150 के पार पहुंच सकी।

रयान बर्ल की बेहतरीन बल्लेबाजी

जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बर्ल ने शानदार अर्धशतक लगाया। बर्ल 43 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा, बेन करन ने 20, डियोन मायर्स ने 19, मधेवेरे ने 28, और ब्रैड इवांस ने 14 रन बनाए। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बना सकी और 35 रन से मैच हार गई।

वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक

भारत की तरफ से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। मयंक ने 4 ओवर में यश ठाकुर ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2, अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। इससे पहले, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। भारत की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वै

भव ने 49 गेंदों की अपनी पारी में 4 छक्के और 8 चौके लगाए। यह उनका दूसरा टी20 अर्धशतक था। वैभव ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान अय्यर के साथ 50 रन की साझेदारी की थी। वैभव के अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों पर 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 27 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी।

Updated on:
26 Jul 2026 09:17 pm
Published on:
26 Jul 2026 09:17 pm