क्रिकेट

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद मैच खेलने कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, जानें क्या है वजह

पाकिस्तानी ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। बावजूद इसके भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी और मैच के पहले सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी।

2 min read
Feb 02, 2026
जीत का जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी। (Photo - IANS)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया है। दोनों देशों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। लेकिन बावजूद इसके भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो जाएगी।

ये भी पढ़ें

T20 world Cup 2026: भारत से मैच नहीं खेलने के फैसले पर पाकिस्तानी कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान,, कहा – हम कुछ नहीं…

बॉयकॉट के बावजूद कोलंबो जाएगा भारत

आईसीसी के प्रोटोकॉल के हिसाब से मैच रेफरी मैच पर फैसला लेते हैं। ऐसे में बॉयकॉट के बावजूद भारत को मैच से जुड़ीं सभी औपचारिकताओं को निभाना होगा। टीम शेड्यूल के हिसाब से प्रैक्टिस करेगी, अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और टॉस के लिए ग्राउंड पर पहुंचेगी। इसके बाद मैच रेफरी अपना फैसला लेंगे और अगर पाकिस्तानी कप्तान टॉस के लिए नहीं आते हैं तो भारत को वॉकओवर दे दिया जाएगा।

पाकिस्तान सरकार ने बॉयकॉट की कोई वजह नहीं बताई

पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने के अपने फैसले का कोई कारण नहीं बताया है। ऐसे में आईसीसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कड़ी सजा मिल सकती है। आईसीसी ने अपने आधिकारिक बयान को जारी करते हुए पीसीबी को चेताया भी है कि उन्हें अपने फैसले पर विचार करना चाहिए।

आईसीसी ले सकता है बड़ा एक्शन

आईसीसी ने कहा, "आईसीसी टूर्नामेंट खेल की अखंडता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं। चुनिंदा रूप से हिस्सा लेना प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करता है। हालांकि आईसीसी राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस के हित में नहीं है, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं।"

बयान में कहा गया, "आईसीसी उम्मीद करता है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय तक चलने वाले परिणामों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन बनी हुई है, जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उम्मीद है कि पीसीबी एक ऐसा समाधान तलाशेगा, जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे।"

नॉकआउट मुकाबलों में क्या होगा ये तय नहीं

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अगर टीमें नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने रहती हैं, तो फिर क्या होगा? 24 जनवरी को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि सरकार आखिरी फैसला लेगी, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी पर संदेह के बादल छा गए थे। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें

खत्म हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! न होगी सीरीज, PSL पर लगेगा बैन, भारत से खेलने से मना करना PCB को पड़ेगा भारी

Published on:
02 Feb 2026 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर