क्रिकेट

विंडीज के कोच पोथास ने निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बारे में दिया बड़ा बयान

"दोनों टीमें गुरुवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें मैच में जीतने की कोशिश में होंगी। जीत भारत को सीरीज में 3-1 से विजेता बना देगी तो विंडीज की नजरें मेजबानों को सीरीज में दूसरी मात देकर बराबरी करने पर होंगी।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 7:41 PM IST
India is a Great Team to Learn From Windies Fielding Coach Nic Pothas
विंडीज के कोच पोथास ने निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बारे में दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज टीम के फील्डिंग कोच निक पोथास ने कहा है कि उनकी टीम भारत में सिर्फ खेल नहीं रही है बल्कि मेजबान टीम से काफी कुछ सीख भी रही है। पोथास का मानना है कि भारत का लीडरशिप सिस्टम काफी अच्छा है इसी कारण वह खेल के हर प्रारूप में अच्छा कर रही है।

टीम इंडिया की रणनीति की तारीफ़-
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पोथास के हवाले से लिखा है, "मैंने पहले कहा, वो (भारत) विश्व स्तर की टीम है। वह जिस तरह से प्लानिंग करते हैं वो मुझे काफी पसंद है। मेरे उनके कोचिंग स्टाफ से अच्छे संबंध हैं साथ ही उनके खिलाड़ियों से। इसलिए मैं जानता हूं कि वह किस तरह से रणनीति बनाते हैं।"पोथास ने कहा, "यह टीम हर दिन सुधार करना चाहती है और इसके लिए विराट कोहली तथा कोचिंग स्टाफ को श्रेय जाता है। निश्चित तौर पर उनका लीडरशिप सिस्टम प्ररेणादायी है। इसलिए आप हमेशा से टीम को सुधार करते हुए देखते हैं।"वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में उम्मीदों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। उसने दूसरा मैच टाई कराया तो वहीं तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी कर ली थी। चौथा मैच हालांकि उसने गंवा दिया, लेकिन विंडीज गुरुवार को होने वाले पांचवें मैच में जीत हासिल कर लेती है तो सीरीज का नतीजा 2-2 से बराबर होगा। पोथास ने कहा है कि उनके पास भारत के खिलाफ रणनीति है।

सीरीज का निर्णायक मैच-
पोथास ने कहा, "मेरे पास खास रणनीति है, लेकिन मैं इसे निश्चित तौर पर मीडिया के सामने जाहिर नहीं करूंगा, लेकिन भारत के पास विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। आप शिखर धवन और अंबाती रायडू को नहीं भूल सकते हैं, दोनों फॉर्म में आ गए हैं। उनकी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए आपके पास इतनी मजबूत टीम है। हम यहां भारत के खिलाफ सिर्फ खेल नहीं रहे हैं बल्कि हम उनसे सीख भी रहे हैं। जब आप इतनी बड़ी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो आपके पास सीखने के कई मौके होते हैं। "दोनों टीमें गुरुवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें मैच में जीतने की कोशिश में होंगी। जीत भारत को सीरीज में 3-1 से विजेता बना देगी तो विंडीज की नजरें मेजबानों को सीरीज में दूसरी मात देकर बराबरी करने पर होंगी।

Published on:
Also Read
View All
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की टीम में एंट्री

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

IND vs NZ: 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया