क्रिकेट

INDvAUS: गंभीर के बाद अब बद्रीनाथ ने लगाई टीम इंडिया क्लास, बोले-सचिन, सहवाग और गांगुली जैसे बल्लेबाजों की कमी

-टीम इंडिया की लगातार दो हार से परेशान बद्रीनाथ ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर जमकर साधा निशाना।-बद्रीनाथ बोले-टीम इंडिया को सहवाग, सचिन और सौरव गांगुली जैसे बल्लेबाजों की कमी खल रही है।-यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया तीसरे वनडे मैच में अपनी साख बचा पाएगा।-भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मौजूद भारतीय टीम के प्रदर्शन से नाखुश हैं।  
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2020, 1:49 PM IST
badrinath.jpg

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (australia vs india) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) में टीम इंडिया को लगातार दो बार हार का मुंह देखना पड़ा है। हर कोई भारतीय टीम के प्रदर्शन से नाखुश है। कोई गेंदबाजों को कोस रहा है तो कोई विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी पर सवाल उठा रहा है। हाल ही गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए तो अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ (subramaniam badrinath) ने कहा कि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में वीरेंद्र सहवाग (virender sehwag) , सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar) और सौरव गांगुली (sourav ganguly,) जैसे बल्लेबाजों की कमी खल रही है, जो मौका पड़ने पर गेंदबाजी भी कर लेते थे।

बद्री का कहना है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सके और टीम इंडिया फिलहाल इसी का खामियाजा उठा रही है। अगर आप पहले की भारतीय टीम को याद करें तो वहां वीरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर भी गेंदबाजी कर लेते थे। यहां कि सौरव गांगुली भी गेंदबाजी में हाथ आजमा लेते थे।

सीरीज का आखिर मैच 2 दिसंबर को खेला जाएगा। ऐसे सवाल यह उठ रहा है टीम इंडिया सीरीज तो गंवा चुकी है। क्या आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचा पाएगी। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद कहा कि टीम को अपनी खराब गेंदबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,'अगर हम भारत की गेंदबाजी देखते तो यह साफ दिख रहा है कि हम नई गेंद से विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं और ना ही ओपनिंग जोड़ी कोई बड़ी साझेदारी कर पा रही है। पहले वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने 100 रनों की साझेदारी की है। अगर आप नई गेंद से विकेट नहीं ले पा रहे है तो पहले 20 ओवर में आपको विकेट गिरने से बचाने होंगे।

Updated on:
1 Dec 2020, 1:49 PM IST
Published on: