क्रिकेट

इंग्‍लैंड दौरे के लिए चुनी गई ODI टीम में सिराज-पंड्या दरकिनार, शतक के बावजूद यशस्‍वी जायसवाल बाहर

India ODI squad for England Series: BCCI की मुख्‍य चयन समिति ने इंग्‍लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के टीम इंडिया की घोषणा कर दी है, जिसमें मोहम्‍मद सिराज, हार्दिक पंड्या और यशस्‍वी जायसवाल का नाम नहीं है।

2 min read
Jun 21, 2026
India ODI squad for England Tour
यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: IANS)

India ODI squad for England Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्‍लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। चोट के चलते अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहने के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई। हालांकि इससे पहले उन्‍हें फिटनेस क्लियरेंस लेना होगा। वहीं, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ब्रेक पर रहे जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। लेकिन, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाने वाले यशस्‍वी जायसवाल को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है।

मोहम्‍मद सिराज और हार्दिक पंड्या भी बाहर

बीसीसीआई की मुख्‍य चयन समिति ने मोहम्‍मद सिराज को भी इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं दी है। इससे पहले अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में उन्‍हें ब्रेक देने की बात कही गई थी। उनके अलावा स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम भी लिस्‍ट में नहीं है। आईपीएल के दौरान वह इंजर्ड हो गए थे। उन्‍हें अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के लिए भी चुना गया था, लेकिन फिट नहीं होने के चलते वह सीरीज नहीं खेल पाए थे।

वरुण नहीं खेलेंगे टी20 सीरीज

विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्‍हें सशर्त टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने वरुण चक्रवर्ती की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि उन्‍हें भी आईपीएल के दौरान पैर में चोट लग गई थी, वह ठीक होने के आखिरी स्टेज पर हैं। इसलिए आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

अफगानिस्‍तान के खिलाफ बिना खेले ही हर्षित राणा को चुना

हर्षित राणा को अफगानिस्‍तान के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले अचानक भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन, उन्‍हें खिलाया नहीं गया था। इसके बावजूद उन्‍हें इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह दे दी गई है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। लंबे कद के गुरनूर बरार ने भी टीम में अपनी जगह बनाए रखी है।

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे. एजबेस्टन (14 जुलाई)

दूसरा वनडे- सोफिया गार्डन्स (16 जुलाई)

तीसरा वनडे लॉर्ड्स (19 जुलाई)

इंग्‍लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read
View All