21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Team India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंश बरकरार, देखें स्क्वॉड

ENG vs IND ODI Squad: भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, जबकि यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
team india

team india

Team India ODI Squad For England Tour 2026: बीसीसीआई ने रविवार को इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। स्क्वॉड में विराट कोहली की वापसी हो गई है लेकिन उनकी खेलने पर अभी भी सस्पेंश बरकरार है। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।

हार्दिक पंड्या को नहीं मिला मौका

टीम में केएल राहुल और ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ऑलराउंडर के रूप में इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे। हर्षित राणा के चयन की वजह से हार्दिक पंड्या को टीम में जगह नहीं मिली है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक का सेलेक्शन हुआ था लेकिन उनकी पुरानी चोट ने दोबारा परेशान किया, जिसकी वजह से उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा।

इस टीम में विराट कोहली का नाम जरूर शामिल है, लेकिन उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा रहे यशस्वी जायसवाल को बाहर होना पड़ा है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में बरकरार रखा गया है।

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली थी और 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें सिर्फ 2 मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की वापसी हो गई है, इसी वजह से जायसवाल को बाहर होना पड़ा है। हालांकि कोहली के इंग्लैंड दौरे पर खेलने पर अभी भी सस्पेंश बरकरार है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस पास करना होगा), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को पहले 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, उसके बाद शुभमन गिल एंड कंपनी वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगा। पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में होगा और आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।