क्रिकेट

‘शतक के लिए 6 गेंदें बर्बाद करना यानी दूसरे का हक मारना है’ – संजू सैमसन के 3 बार शतक से चूक जाने पर सूर्या का बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे सूर्या के एक सीक्रेट वादे ने फ्लॉप चल रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल का हीरो बना दिया और संजू सैमसन के शतक चूकने पर सूर्या ने स्वार्थी बल्लेबाजी को लेकर क्या कड़ा मैसेज दिया...

2 min read
Mar 12, 2026
मैदान पर रन चुराते कप्तान सूर्या और संजू सैमसन (photo - IANS)

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma and Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के पीछे सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन के साथ, कप्तान सूर्यकुमार यादव का अटूट भरोसा भी था। सूर्या और गौतम गंभीर की जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में एक ऐसी टीम तैयार की जो निडर होकर खेली। सूर्या ने खास तौर पर उन खिलाड़ियों का साथ दिया जो फॉर्म में नहीं थे, और उनका यही भरोसा फाइनल में जीत की वजह बना। हाल ही में सूर्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक दिलचस्प खुलासा किया कि उन्होंने टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा से एक वादा किया था। साथ ही संजू की निस्वार्थ बल्लेबाजी पर भी बड़ा बयान दिया।

ये भी पढ़ें

क्या तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे… सूर्यकुमार यादव ने टीम चुनने से पहले ईशान किशन के फोन कॉल को किया याद

संजू सैमसन की बल्लेबाजी

सूर्या ने संजू सैमसन के बारे में बात की, जो तीन बार शतक बनाने से चूक गए (97*, 89 और 89 रन)। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो सूर्या ने टीम के नजरिए को साफ किया। सूर्या ने कहा, 'अगर आप 89 से 100 तक पहुंचने के लिए 10 गेंदें लेते हैं, जबकि वह काम 3-4 गेंदों में हो सकता है, तो आप दूसरे बल्लेबाज की 6 गेंदें छीन रहे हैं।' उनका साफ मतलब था कि टीम के लिए रन बनाना और स्ट्राइक रेट बनाए रखना, व्यक्तिगत शतक बनाने से ज्यादा जरूरी है।

अभिषेक शर्मा पर जताया अटूट विश्वास

अभिषेक शर्मा के लिए भी यह वर्ल्ड कप काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। खराब सेहत की वजह से उन्हें एक मैच छोड़ना पड़ा और बाकी मैचों में भी वे अपनी लय में नहीं दिख रहे थे। यहां तक कि सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने भी उन्हें टीम से बाहर करने की सलाह दे दी थी। गावस्कर का मानना था कि अभिषेक अपनी गलतियों को बार-बार दोहरा रहे हैं। लेकिन उस वक्त सूर्या के मन में कुछ और ही था। उन्होंने अभिषेक से कहा, 'इस वर्ल्ड कप में 9 मैच हैं। अगर तुम 8 मैचों में लगातार 0 पर भी आउट हो जाओ, तब भी मैं गारंटी देता हूं कि फाइनल की पहली गेंद तुम ही खेलोगे।'

सूर्या के भरोसे का फल

कप्तान का यह सपोर्ट काम आया। फाइनल में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार वापसी की और सिर्फ 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया। यह इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी थी, जिसने टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दिलाई और जीत की राह आसान कर दी।

Also Read
View All

अगली खबर