क्रिकेट

U-19 : टेस्ट के बाद वनडे में भी द्रविड़ के एकलव्यों का धमाल, पहले मैच में श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने टेस्ट में मिली सफलता को वनडे सीरीज में भी बरकरार रखा है। आज श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में टीम को जीत हासिल हुई।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 6:28 PM IST
under 19
U-19 : टेस्ट के बाद वनडे में भी द्रविड़ के एकलव्यों का धमाल, पहले मैच में श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली। श्रीलंका के दौरे पर गई भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के बाद वनडे में भी अपने दमदार प्रदर्शन को सिलसिले को बरकरार रखा है। पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में आज भारतीय अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 टीम को एकतरफा अंदाज में 77 गेंदें शेष रहते छह विकेट के अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस दौरे पर अपने जीत की हैट्रिक भी पूरी की और वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।

मैच का संक्षिप्त विवरण-
अनुज रावत (50) के अर्धशतक के दम पर इंडिया-19 टीम ने सोमवार को पी.सारा.ओवल मैदान पर खेले गए पहले यूथ वनडे मैच में श्रीलंका अंडर-19 टीम को छह विकेट से हरा दिया। इंडिया अंडर-19 टीम के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका अंडर-19 को 38.4 ओवरों में 143 रनों पर ढेर कर दिया। अनुज के पचास रन की बदौलत मेहमान टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 37.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अनुज की सुझबुझ भरी पारी-
अनुज ने 45 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके लगाए। अनुज ने सूझ-बूझ भरी पारी खेली और टीम को संकट में नहीं जाने दिया। टीम ने 54 के कुल स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। 25 के कुल स्कोर पर पवन शाह (12) पवेलियन लौट लिए तो वहीं दूसरा विकेट यशस्वी जयसवाल (15) के रूप में गिरा।

समीर और आर्यन की भी अच्छी पारी-
इसके बाद अनुज को कप्तान आर्यन जयाल (20) का साथ मिला और दोनों टीम का स्कोर 93 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर कप्तान आउट हो गए। अनुज 113 के कुल स्कोर पर अपना अर्धशतक पूरा कर पवेलियन निकल लिए। समीर चौधरी (नाबाद 31) और अथवाई ताइदे (नाबाद 9) ने इंडिया अंडर-19 टीम को जीत दिलाई।

गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन-
इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाज विकेट पर खड़े नहीं रहे सके। उनके लिए सिर्फ पांच बल्लेबाज की दहाई का आंकड़ा छू सके जिसमें सबसे ज्यादा 38 रन निपुन मलिंगा ने बनाए जबकि कप्तान निपुन धनंजय ने 33 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज नवोद परानाविथाना ने 15 रन, डीएन वेलेगे ने 13 रन और नवीन निर्मल फर्नाडो ने 10 रन बनाए। भारत के लिए अजय देव ने तीन विकेट लिए। मोहित जांगड़ा, यतिन मांगवानी और आयुष बदोनी को दो-दो सफलताएं हासिल कीं। सिद्धार्थ देसाई ने एक विकेट लिया।

Published on: