7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट सीरीज: आंकड़ों की जुबानी इंग्लैंड में भारत की कहानी

एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट से पहले जानें भारत का इंग्लैंड में अबतक कैसा प्रदर्शन रहा है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Jul 2018, 2:15 PM IST

ind vs eng

भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार 1931 में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तब दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था। जिसे जीतते हुए इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। भारतीय क्रिकेट टीम को पहली जीत के लिए करीब 40 साल का इंतजार करना पड़ा था। साल 1971 में भारतीय टीम को पहली जीत नसीब हुई थी।  

ind vs eng

टीम इंडिया को इंग्लैंड की सरजमीं पर दूसरी बार सफलता कपिल देव की कप्तानी में मिली। साल 1986 में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। जहां भारत ने दो मैचों में जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था।  

ind vs eng

भारतीय क्रिकेट टीम पिछली बार 2014 में जब इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। उस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को मात्र एक मैच में जीत मिली थी। जबकि इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था।  

ind vs eng

इस सीरीज के दौरान कप्तान कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि पिछली बार कोहली एंडरसन के सामने बुरी तरीके से फेल हुए थे। कोहली ने अब तक एंडरसन की कुल 111 गेंदें खेली है। जिसमें 92 डॉट है, 6 सिंगल, दो तीन-तीन रन, चार चौके छक्के एक भी नहीं। इस दौरान एंडरसन ने कोहली को पांच बार आउट किया है। जिमी के खिलाफ कोहली का एवरेज छह का है जबकि स्ट्राइक रेट 27 का।    

ind vs eng

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर है। साथ ही वनडे और टी-20 सीरीज के दौरान टीम ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब देखना खास होगा कि इस दौरे पर क्या विराट कोहली वो कारनामा कर पाएंगे, जो सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे सफलतम कप्तान भी नहीं कर पाए।