
India vs Nepal U19 Asia Cup Match Details: अंडर-19 एशिया कप 2026 के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना नेपाल से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्क्वॉड में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भी जगह मिली है। ऐसे में क्रिकेट फैंस इन दोनों के प्रदर्शन पर भी नजरें गड़ाए होंगे।
अंडर-19 एशिया कप की सबसे सफल टीम इंडिया का सामना 13वें संस्करण के पहले मुकाबले में नेपाल से होगा। यह मैच अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड के मिनिस्ट्री टर्फ 1 पर खेला जाएगा। इसी मैदान के दूसरे टर्फ पर पाकिस्तान और UAE की टीमें आपस में भिड़ेंगी।
भारत और नेपाल की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप का चौथा मुकाबला ओमान में सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस मैच को भारत में सुबह 10:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है। मैच के लिए टॉस 10 बजे होगा।
भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप 2026 के चौथे मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।
अंडर-19 एशिया कप का 13वां संस्करण ओमान में खेला जा रहा है। इससे पहले खेले गए 12 संस्करणों में टीम इंडिया 8 बार चैंपियन रही है, जिसमें एक बार उसे पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी साझा करनी पड़ी है। हालांकि, टीम इंडिया को आखिरी दोनों फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इस बार यूथ टीम इंडिया अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अन्वय द्रविड़, रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, इशान सूद, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शाविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उलवा, मनल चौहान और आर्यन सवसानी।
बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार (विकेटकीपर), नीरज कुमार यादव, रोहित चंद, प्रसिद्ध जैशी, सोहेल कुंवर, दर्श सोनार, निश्चल छेत्री, सचिन भट्ट, रोशन शाही, सूर्यांशु कोइराला, अभय यादव, सुशील रावल, सुभम खनाल और नितेश पटेल।