
India U19 squad: UAE में होने वाले आगामी ACC U19 महिला एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भाविका अहिरे को भारतीय महिला अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अनादी तागड़े को उप-कप्तान बनाया गया है।
भविका अहिरे के अलावा श्रेया एस चव्हाण भी विशेषज्ञ विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। भाविका को एशिया कप खेलने का अनुभव भी है। उनके अलावा टीम में दीया यादव, इरा जाधव, ईश्वरी अवसरे, समायरा राघव और उमा काशवी शामिल हैं। इस टीम में 15 वर्षीय ऑलराउंडर उमा काशवी को जगह दी गई है, जिम्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
अंडर-19 महिला एशिया कप में भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रहा है। भारत की महिला अंडर-19 टीम ने 2024 में मलेशिया में खेले गए पहले संस्करण का खिताब जीता था। हालांकि बीसीसीआई की ओर से टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
भाविका की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत में चेन्नई और पुडुचेरी में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार जीत हासिल की थी। अब वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रही हैं। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में इंग्लैंड को 106 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है।
भाविका अहिरे (कप्तान व विकेटकीपर), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवसे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अच्छाह पारमार, अनादी तागड़े (उपकप्तान), पलक सिंह।
खबर अपडेट हो रही है..