क्रिकेट

दिवाली में पंड्या परिवार की खुशी होगी ‘डबल’!

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 मैच के लिए भारतीय प्लेइंग XI का चयन बिलकुल आसान नहीं रहने वाला है। टीम में कुछ खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 5:07 PM IST
hardik krunal
दिवाली में पंड्या परिवार की खुशी होगी दोगुनी!

नई दिल्ली। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 नवंबर को कोलकाता में T20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस मैच में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना तय है। इन्ही में से एक हैं क्रुणाल पंड्या। हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल रविवार को पहले T20 मुकाबले में भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 T20 मैच खेलेगी। इस सीरीज में चयनकर्ताओं में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को आराम देकर कई नए खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है।


क्रुणाल पंड्या कर सकते हैं डेब्यू-
क्रुणाल पंड्या को आईपीएल और घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। चयनकर्ताओं ने उन्हें T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह देकर उनके प्रदर्शन को सराहा है। भारतीय चयनकर्ताओं ने दो ऑल-राउंडर खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है- पहले क्रुणाल पंड्या और दूसरे वाशिंगटन सुन्दर। इन दो खिलाड़ियों में से किसी एक को भारतीय टीम में जगह मिलेगी। बल्लेबाजी पक्ष देखा जाए तो वह क्रुणाल पंड्या का मजबूत है। क्रुणाल ने 62 T20 मैचों में 146.96 की स्ट्राइक रेट से 967 रन बनाए हैं और 24.43 की शानदार औसत से 51 विकेट भी झटके हैं। टीम अगर अनुभव देखेगी तो भी क्रुणाल को ही मौका मिलेगा।


पंड्या परिवार में डबल ख़ुशी-
हार्दिक पंड्या पहले से ही भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर अगर क्रुणाल को भी टीम में जगह मिलती है तो परिवार के लिए त्यौहार में चार चांद लग जाएंगे। हार्दिक पहले ही भारत के लिए खेलते हुए नाम कमा चुके हैं और अब बारी है बड़े भाई क्रुणाल की। दोनों ही भाई आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेलते हैं और घरेलु क्रिकेट में दोनों बड़ोदा से खेलते हैं।


भारत की टीम(WI)- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांडया, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शहबाज नदीम।


वेस्ट इंडीज टीम- कार्लोस ब्रैथवेट (C), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमाएर, कीमो पॉल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस, खैरी पियरे, ओबेड मैककोय, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन

Published on: