टी-20 में भारत से मजबूत है विंडीज टीम-
टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम भारत के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आती है। मेहमान टीम की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है। टीम में कई बल्लेबाज ऐसे हैं जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। टी-20 में वेस्टइंडीज टीम की कमान संभाल रहे कार्लोस ब्रेथवेट, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल जैसे आक्रमक बल्लेबाज है। ब्रेथवेट ने ईडेन गार्डेन में ही लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाते हुए साल 2016 में वेस्टइंडीज की टीम को टी-20 विश्व कप में चैंपियन बनवाया था। ऐसे में रोहित शर्मा के नेतृत्व में जब भारत की युवा टीम इंडीज से लोहा लेने उतरेगी तो भारतीय प्रदर्शन देखने वाला होगा।