क्रिकेट

IND vs AFG: इंदौर में जमकर होती है रनों की वर्षा, हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला, पढ़ें मौसन का हाल

IND vs AFG: इंदौर की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैच जीतने वाली टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

2 min read

India vs Afghanistan 2nd T20 Pitch and Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज खेला जाएगा। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस सीरीज अक पहला मैच मोहाली में खेला गया था। उस मुक़ाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी। तो आइए इस मौकाबले से पहले जानते हैं इंदौर के मौसम और पिच का हाल -

इंदौर की पिच -
इंदौर की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैच जीतने वाली टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 260 रन है। इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है, इसलिए बल्लेबाजों को उनके शॉट्स का पूरा इनाम मिलेगा। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 209 है। ऐसे में मुक़ाबला हाई स्कोरिंग करेगा।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा -
भारतीय टीम ने इस मैदान पर 3 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने आखिरी टी20 यहां पर 2022 में द.अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इंदौर में दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, एक मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।

इंदौर के मौसम का हाल -
इंदौर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस मैच के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं और 40 ओवर का पूरा मैच बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है। मैच के दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। नमी 49 फीसदी के करीब रहेगी और इससे खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगी। हवा की रफ्तार 13 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। इससे हवा में ठंडक का एहसास होगा। मौसम एक रोमांचक क्रिकेट मैच के लिए आदर्श है। मैच के दौरान तापमान 15 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई/रहमत शाह, इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल- हक, फजलहक फारूकी।

Updated on:
14 Jan 2024 03:29 pm
Published on:
14 Jan 2024 03:27 pm
Also Read
View All