क्रिकेट

Ind vs Afg U19 World Cup Semifinal Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे अफगानियों की कुटाई! जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

Ind vs Afg U19 World Cup Semifinal Live Streaming: U19 वर्ल्ड कप 2026 में आज दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। आप इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कब-कहां देख सकते हैं आइये जानिये।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
Ind vs Afg U19 World Cup Semifinal Live Streaming
भारत के वैभव सूर्यवंशी साथी क्रिकेटर के साथ। (फोटो सोर्स: IANS)

Ind vs Afg U19 World Cup Semifinal Live Streaming: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच आज बुधवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्‍हात्रे जैसे स्‍टार बल्‍लेबाजों के साथ कई हरफनमौला वाली युवा टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय और आत्मविश्वास से लवरेज है। इस मेगा इवेंट के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार खिताब जीता है। छठे खिताब से वह अब सिर्फ दो जीत दूर है। आज एक बार फिर सबकी नजर वैभव पर टिकी होंगी। आप इस मुकाबले को कब-कहां लाइव देख सकते हैं, आइये जानें-

Ind vs Afg U19 World Cup Semifinal कब-कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला आज 4 फरवरी बुधवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय सयमयानुसार, दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे।

Ind vs Afg U19 World Cup Semifinal की लाइव स्‍ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत बनाम अफगानिस्तान U19 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप पर देख सकते हैं। जबकि लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्‍ध होगा।

भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्‍तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल और हरवंश सिंह।

अफगानिस्तान की टीम

उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नाजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान और जैतुल्लाह शाहीन।

Published on:
04 Feb 2026 09:54 am