ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ज्यादातर क्रिकेट फैंस भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार मान रहे हैं लेकिन अब भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भुवनेश्वर के बचाव में उतर आए हैं और उन्होंने दिल छू लेने वाली बात कही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है और पहला T20 मुकाबला दोनों टीमों के बीच मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य देने के बाद भी टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार में सबसे बड़ी कमजोरी टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी रही। भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और हर्षल पटेल तीनों ही गेंदबाज महंगे साबित रहे। लेकिन भुवनेश्वर कुमार पर क्रिकेट फैंस ने हार का ठीकरा फोड़ दिया और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। लेकिन इसी बीच हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर का बचाव करते हुए बड़ी बात कही है
पांड्या ने कही दिल छू लेने वाली बात:
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मुकाबले में भारत से मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 18 रनों की आवश्यकता थी। और टीम इंडिया की तरफ से 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला। इस ओवर में भुवनेश्वर काफी महंगे साबित रहें और तीन चौके सहित 16 रन इस ओवर में दिए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 2 रनों की आवश्यकता थी जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: 61 रन बनाते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे विराट कोहली
इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है। लेकिन हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार का बचाव करते हुए कहा है 'हमें पता है कि जसप्रीत बुमराह अगर हमारे पास होते तो वह खेल में कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकते थे। लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कैसे गेंदबाजी देनी चाहिए, लेकिन हमें अपने लड़कों पर विश्वास करने की जरूरत है। यह एक अलग कंडीशन थी और ऐसी कंडीशन में हर कोई खरा नहीं उतर सकता।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd T20: पहले मैच के बाद ये दो भारतीय गेंदबाज हों सकते हैं टीम से बाहर
इसके अलावा पांड्या ने कहा 'हमें किसी एक को हार जिम्मेदार नहीं मानना चाहिए, यह टीम गेम है जहां पर सभी खिलाड़ी एक टीम को जिताने में मदद करते हैं और इसलिए 20-25 रनों का 1 ओवर मैटर नहीं करता। इस बयान के बाद हार्दिक पांड्या भुवनेश्वर कुमार का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के लगाए थे। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 की बढ़त बना चुकी है और दोनों टीमों के बीच दूसरा T20 मुकाबला 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा।