क्रिकेट

IND vs AUS T20: होगी झमाझम रिकॉर्डों की बरसात, रोहित बनेंगे रनों के शहंशाह!

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का है बड़ा मौका।
2 min read
Nov 21, 2018
rohit sharma
IND vs AUS T20: होगी झमाझम रिकॉर्डों की बरसात, रोहित बनेंगे रनों के शहंशाह!

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 मुकाबला द गाबा मैदान पर 21 नवंबर को खेला जाएगा। 3 मैचों की इस T20 सीरीज में कई रिकॉर्ड लाइन पे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सर्वाधिक T20 रनों की रोचक जंग भी इस सीरीज में देखने को मिलेगी। आइए एक नजर डालते हैं इस सीरीज में बनने वाले रिकॉर्डों और स्टैट्स पर-


1. रोहित शर्मा पहले मैच में अगर 65 रन बना लेते हैं तो वह T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसा करके वह इस फॉर्मेट में रनों के शिखर पर बैठे मार्टिन गप्टिल(2271 रन) को पछाड़ देंगे। रोहित के T20 अंतर्राष्ट्रीय में अभी 2207 रन हैं।

2. रोहित के साथ-साथ सर्वाधिक T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों की रेस में विराट कोहली भी हैं। विराट 2102 रनों के साथ सर्वाधिक रनों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वह सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड से 169 रन पीछे हैं। उनके लिए पहले मैच में यह रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन होगा। पर वह सीरीज में ऐसा कर सकते हैं।

3. भारत पिछली 7 द्विपक्षीय T20 सीरीज में जीत दर्ज कर चुकी है। भारत ने इस फॉर्मेट में पिछली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2017 में गंवाई थी।

4. T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के साथ ही रोहित के पास इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। रोहित के T20I में 96 छक्के हैं और वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल(103) से मात्र 7 छक्के पीछे हैं।

5. यह पहली दफा होगा कि भारतीय टीम T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना महेंद्र सिंह धोनी के खेलेगी।

6.जसप्रीत बुमराह के T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 46 विकेट हैं और वह विकेटों के अर्धशतक लगाने से मात्र 4 विकेट पीछे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह मात्र दूसरे गेंदबाज होंगे। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Published on:
21 Nov 2018 02:20 pm