6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS T20 : रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुद्धवार को द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Nov 2018, 5:39 PM IST

ind vs aus

Live IND vs AUS T20 : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली। भारत को यहां के गाबा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों चार रनों से हार मिली। बारिश से बाधित इस मैच में भारत को 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन (76) के अर्धशतक के बावजूद तमाम प्रयासों के बाद सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी।

आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने 17 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश आई थी और इससे काफी समय बर्बाद हुआ था। इसी कारण मैच को 17 ओवरों तक सीमित किया गया।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, बेहेरनडोर्फ और बिलि स्टानलेक।