क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अहमदाबाद टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IND vs AUS 4th Test : ऑस्ट्रेलियाई टीम को अहमदाबाद टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि टीम के नियमित कप्तान अहमदाबाद टेस्ट के लिए टीम के साथ नहीं जुड़ सकेंगे। उनके स्थान पर चौथे और आखिरी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही टीम के कप्तान का कार्यभार संभालेंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2023, 2:21 PM IST
india-vs-australia-test-series-pat-cummins-ruled-out-of-ahmdebad-test.jpg
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अहमदाबाद टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी।

IND vs AUS 4th Test : बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-2 की बराबरी का सपना संजो रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को अहमदाबाद टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि टीम के नियमित कप्तान अहमदाबाद टेस्ट के लिए टीम के साथ नहीं जुड़ सकेंगे। उनके स्थान पर चौथे और आखिरी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ही टीम के कप्तान का कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि पैट कमिंस दिल्ली टेस्ट के बाद मां की तबीयत अधिक खराब होने की वजह से स्वदेश लौट गए थे। पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी थी कि वह अंतिम टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन अब अपडेट दिया गया है कि वह चौथे टेस्ट के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।


बता दें कि नागपुर और दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने ही कप्तानी की थी। इसके बाद उनकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा। इसके बाद इंदौर टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की। अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ का चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

जाइल रिचर्डसन भी बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किय गया है कि पैट कमिंस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलेंगे या नहीं। यहां बता दें कि एरोन फिंच रिटायरमेंट के बाद पैट कमिंस को ही वनडे टीम का भी कप्तान बनाया गया था।

भारत दौरे पर वनडे सीरीज से पहले जाइल रिचर्डसन हैम्सस्ट्रिंग के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर नाथन एलिस को टीम में जगह दी गई है।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, ये खिलाड़ी बाहर


अहमदाबाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, स्कॉट बोलैंड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड,मैट कुह्नमैन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन और लांस मॉरिस।

Published on: