
शोएब अख्तर बोले- मैं क्यों न करूं विराट कोहली की तारीफ, वे दिलों पर राज करते हैं।
Shoaib Akhtar on Virat Kohli : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भले ही रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से इस सीरीज में रन नहीं निकल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब कोहली को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस भड़के हुए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि मैं क्यों न विराट कोहली की तारीफ करू, वह दिलों पर राज करते हैं।उन्होंने कहा कि कोहली के 40 शतक शानदार रन चेज करते हुए आए हैं। इसी बात को लेकर पाकिस्तानी फैंस शोएब अख्तर को जमकर ट्रोल करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
बता दें कि विराट कोहली ने भारत के लिए 2008 में वनडे से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2009 में अपना पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 हजार रन के साथ कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। इसी वजह से आए दिन देश-विदेश के क्रिकेटर उनकी तारीफ करते रहते हैं। इनमें से एक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी हैं।
विराट और सचिन की तुलना
शोएब अख्तर ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना करते हुए कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि मैं कोहली की इतनी तारीफ क्यों करता हूं। लेकिन, मैं क्यों न करूं, क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब भारत कोहली के शतक के कारण ही मैच जीतता था। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें कप्तान के तौर पर हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से कप्तानी भी गंवानी पड़ी।
यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय, ये खिलाड़ी बाहर
शोएब अख्तर ने पढ़े कोहली की तारीफ में कसीदे
शोएब ने विराट को लेकर आगे कहा कि वह अपने एक दोस्त के साथ कोहली को लेकर बात कर रहे थे। उसने भी यही कहा कि कोहली का माइंड फ्री था, तब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उन्होंने कहा कि आपको यह भी देखना होगा कि कोहली के बल्ले से 40 शतक रन चेज में ही आए हैं। वहीं, लोग मुझसे कहते हैं तुम कोहली की बहुत तारीफ करते हो तो मैं उनसे कहता हूं क्यों न करूं।
यह भी पढ़े - हरमनप्रीत और मंधाना के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें मुंबई और RCB में कौन किस पर भारी
Published on:
6 Mar 2023, 1:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.