31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! ये खिलाड़ी होंगे बाहर

IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम को ट्रॉफी पर कब्जा करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ये टेस्ट जीतना जरूरी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा पिछली हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Mar 2023, 10:30 AM IST

team-india.jpg

अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! ये खिलाड़ी होंगे बाहर।

IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में भारत के पास 2-1 से बढ़त है। टीम इंडिया इस सीरीज को हार तो नहीं सकती, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास आखिरी टेस्ट जीतकर 2-2 से सीरीज बराबर करने का मौका जरूर है। वहीं, भारतीय टीम को ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए अहमदाबाद टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। इस जीत के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा पिछली हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेंगे। इस मैच में वह बड़े खिलाड़ियों को कुर्बान करने से भी नहीं चूकेंगे।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में केएल राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाएगा। बता दें कि बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अभी तक रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 207 रन बनाए हैं।

वहीं, इंदौर टेस्ट की पहली पारी की शुरुआत में शुभमन गिल लय में नजर आए थे, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चलते स्पिन की मददगार पिच पर आउट हुए। वहीं, अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर मानी जाती है।

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया की ओर से तीसरे नंबर पर एक बार फिर चेतेश्वर पुजारा तो चौथे नंबर विराट कोहली उतरेंगे। वहीं, 5वें नंबर श्रेयस अय्यर मोर्चा संभालेंगे तो छठे नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा उतरेंगे। रोहित शर्मा चौथे टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को शामिल कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो 7वें नंबर पर ईशान किशन उतरेंगे।

यह भी पढ़े - WPL में धोनी का बल्ला लेकर उतरी ये खिलाड़ी और तूफानी पारी खेल टीम को जिताया

मोहम्मद शमी की होगी वापसी

कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन दोनों को खिलाएंगे। अहमदाबाद में अक्षर, अश्विन और जडेजा की तिकड़ी घातक साबित हो सकती है। अहमदाबाद में अक्षर पटेल का रिकॉर्ड भी अच्छा है। वहीं, मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय है। वह मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाजी का आक्रमण संभालेंगे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन से उमेश यादव को बाहर बैठना होगा।

अहमदाबाद टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़े - डेविड वॉर्नर के संन्यास को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल