31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के संन्यास को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

David Warner Retirement : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास ले लेना चाहिए था। पोंटिंग ने कहा है कि मैं कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रेडियो पर था और मुझे लगा कि वॉर्नर के रिटायर होने का सबसे अच्छा समय था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Mar 2023, 9:43 AM IST

ricky-ponting-said-david-warner-should-have-retired-from-test-cricket-after-the-match-in-sydney.jpg

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के संन्यास को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान।

David Warner Retirement : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास ले लेना चाहिए था। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान दिल्ली टेस्ट में डेविड वॉर्नर को चोट लग गई थी। इस कारण उन्हें अगले दो टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। उन्हें कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया टीम में कब वापसी करेंगे अभी यह साफ नहीं है। इसी बीच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि मैं कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रेडियो पर था और मुझे लगा कि वॉर्नर के रिटायर होने का सबसे अच्छा समय था। अगर वह इसके बारे में सोच रहे थे तो यहां ऑस्ट्रेलिया में सिडनी टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले सकते थे।


रिकी पोंटिंग ने कहा कि डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न में अभी अपना 100वां टेस्ट खेला है और जाहिर तौर पर वहां पहली पारी में 200 रन बनाए हैं। आईसीसी रिव्यू शो के एक एपिसोड में पोंटिंग ने कहा कि कौन जानता है कि वॉर्नर के लिए फिर से ऐसा मौका न आए। वॉर्नर का टेस्ट फॉर्म 2022 से चिंता का विषय रहा है। उन्होंने पिछले 14 मैचों में 26.39 की औसत से सिर्फ 607 रन बनाए, जिसमें पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में दोहरा शतक भी शामिल है।

'विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलेंगे'

लंदन के द ओवल में 7 से 11 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जगह पक्की होने के बाद पोंटिंग उम्मीद कर रहे हैं कि वॉर्नर इस प्रतिष्ठित मैच में खेलेंगे, जिसके बाद महीने के अंत में एशेज होगा। वॉर्नर का इंग्लैंड में 13 टेस्ट में औसत केवल 26.04 है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैच में खेलना चाहते हैं। उन्हें एशेज (इंग्लैंड में) में भी कुछ बड़े फैसले लेने हैं।

यह भी पढ़े - नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस क्रिकेटर पर हुई फिदा

'वापसी करेंगे वॉर्नर'

उन्होंने आगे कहा कि जब वे यूके जाएंगे तो शायद उनके पास सोचने के लिए इसी तरह की चीजें होंगी, क्योंकि यूके में डेविड का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है जितना कि दुनिया भर में कुछ अन्य जगहों पर है। पॉटिंग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह डेविड वार्नर के करियर का अंत है। मुझे लगता है कि वे उस एक मैच के लिए वापस आएंगे। अगर वह वहां अच्छा करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह शायद एशेज में खेलेंगे।

यह भी पढ़े - WPL में धोनी का बल्ला लेकर उतरी ये खिलाड़ी और तूफानी पारी खेल टीम को जिताया