क्रिकेट

IND vs ENG: आखिर कटक में क्यों रुका मैच, खिलाड़ियों को मैदान से जाना पड़ा बाहर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 11:59 PM IST
Feature image

IND vs ENG: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। दरअसल, इस मैच में भारतीय पारी के 7वें ओवर के दौरान फ्लडलाइट में खराबी आई, जिसके चलते मैच में व्यवधान पड़ा।

जिस समय फ्लडलाइट में खराबी आई, उस वक्त भारत का स्कोर 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 48 रन था। उस वक्त भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 1 चौके और 3 छक्के संग 29 रन और शुभमन गिल 3 चौके संग 17 रन बनाकर नाबाद थे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इस दौरान अंपायरों के साथ बातचीत करते देखा गया। वह फ्लडलाइट टावर में खराबी के बावजूद खेलना जारी रखने के लिए उत्सुक दिखे।

पूरी तरह बंद होने वाले फ्लडलाइट के सुचारू रूप से चालू होने में समय लगा। इस दौरान खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। खेल रोके जाने के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चर्चा करते हुए नजर आए। इससे करीब 30 मिनट तक खेल बाधित रहा। 

मैच तकरीबन सवा छह बजे बाधित हुआ और भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6:50 बजे खेल दोबारा शुरू हुआ। इससे पहले जो रूट (69 रन) और बेन डकेट (65 रन) के अर्द्धशतकों और लियाम लिविंगस्टोन (41 रन) के प्रयासों से इंग्लैंड ने रविवार को बाराबती स्टेडियम में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे वनडे में 49.5 ओवर में 304 रन का विशाल स्कोर बनाया।
Updated on:
9 Feb 2025, 11:59 PM IST
Published on: