
Rohit Sharma
India vs England 2nd ODI: कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उतरने के साथ ही बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ी ली है। दरअसल, वनडे में 50 या उससे अधिक मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले वह 8वें कप्तान बन गए हैं।
इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने 49 मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जिसमें भारत को 35 में जीत और 12 मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच टाई और एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को 70 फीसदी मुकाबलों में जीत जबकि 24 प्रतिशत मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी।
वनडे में सबसे अधिक मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं। उन्होंने 200 वनडे में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। इन मुकाबलों में भारत को 110 मैच में जीत और 74 मैच में हार मिली, 5 मुकाबले टाई रहे। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम को 55 फीसदी मुकाबलों में जीत जबकि 37 प्रतिशत मुकाबलों में हार मिली।
महेंद्र सिंह धोनी- 200 वनडे मैच में 110 जीते, 74 हारे, 5 टाई
मोहम्मद अजहरूद्दीन- 174 वनडे मैच में 90 जीते, 76 हारे, 2 टाई, 6 मैच का परिणाम नहीं निकला
सौरव गांगुली- 146 वनडे मैच में 76 जीते, 65 हारे, 5 मैच का परिणाम नहीं निकला
विराट कोहली- 95 वनडे मैच में 65 जीते, 27 हारे, 1 टाई, 2 मैच का परिणाम नहीं निकला
राहुल द्रविड़- 79 वनडे मैच में 42 जीते, 33 हारे, 4 मैच का परिणाम नहीं निकला
कपिल देव- 74 वनडे मैच में 39 जीते, 33 हारे, 2 मैच का परिणाम नहीं निकला
सचिन तेंदुलकर- 73 वनडे मैच में 23 जीते, 43 हारे, 1 टाई, 6 मैच का परिणाम नहीं निकला
रोहित शर्मा- 49 वनडे मैच में 35 जीते, 12 हारे, 1 टाई, 1 मैच का परिणाम नहीं निकला
Updated on:
9 Feb 2025, 6:24 PM IST
Published on:
9 Feb 2025, 6:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.