भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कुल महेंद्र सिंह धोनी आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करेंगे।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिहं धोनी सात जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। सात जुलाई 1981 को रांची में जन्मे धोनी ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और सुझबुझ भरी कप्तानी के दम पर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपना बड़ा नाम कमाया है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान है। विपरित परिस्थिति में भी शांत चित रहते हुए धोनी ने कई बार टीम को जीत दिलाई है। इसी के कारण उन्हें कैप्टन कुल का टैग भी मिला है। अपने जन्मदिन से पहले धोनी आज टीम इंडिया की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलते दिखेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज कार्डिफ में खेला जाना है। इस मैच में धोनी एक बड़ा कीर्तिमान रचेंगे।
बिना कोई रन बनाए बनेगा ये रिकॉर्ड-
इस कीर्तिमान को रचने के लिए धोनी को कोई रन बनाने, कैच लेने या स्टंप करने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। वे बस आज मैदान में उतरते ही इस खास कीर्तिमान को अपने नाम कर लेंगे। दरअसल यह धोनी के करियर का 500 इंटरनेशनल मैच होगा। इस मैच के लिए मैदान में उतरते ही धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिेकेट में 500 मैचों में प्रतिनिधित्व करने की खास उपलब्धि अपने नाम पर दर्ज करा लेंगे।
500वां इंटरनेशनल मैच होगा ये धोनी का-
23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी अबतक भारत के लिए 318 वनडे मैच खेल चुके है। वहीं दो दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले धोनी अबतक 90 टेस्ट भी खेल चुके है। फटाफट क्रिकेट में धोनी ने अबतक 91 मैच खेले है। तीनों क्रिकेट प्रारुपों को जोड़ दे तो कुल 499 अंतर्राष्ट्रीय मैच हो जाता है। आज इंग्लैंड के खिलाफ उतरते ही धोनी 500 इंटरनेशनल मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर लेगे। इस खास उपलब्धि के साथ-साथ धोनी विकेटकीपिंग में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करा सकते है। धोनी आज के मैच में एक कैच ले ले तो वे अपने कैचों का पचासा पूरा कर लेंगे।